फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   mahila ki maut,fatehpur,sasural,say sas wa sasur giraftar

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, नौ पर एफआईआर

Sun, 01 May 2022 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
mahila ki maut,fatehpur,sasural,say sas wa sasur giraftar
खखरेरू थाने में बैठे मायके पक्ष के लोग। संवाद - फोटो : FATEHPUR
रक्षपालपुर (फतेहपुर)। पांच महीने पहले ब्याही नव विवाहिता की रविवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। ससुराल वालों के मुताबिक विवाहिता ने फांसी लगाकर जान दी है। वहीं, मायके वालों ने दहेज हत्या का आरोप लगाते नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी सास व ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

गाजीपुर थानाक्षेत्र के देवलान निवासी मोहित शुक्ला ने बताया कि उन्होंने बहन सरस्वती उर्फ संध्या (22) की शादी सात दिसंबर 2021 को खखरेरू थानाक्षेत्र के भदौहा में रहने वाले शैलेश तिवारी के साथ की थी। शादी के समय से ही पति शैलेश, ससुर धीरेंद्र, सास, जेठ शंकर, जेठानी व उसके बेटे राजू व सर्वेश तिवारी और दोनों की पत्नियां सरस्वती से दहेज में पांच लाख रुपये की लाने की मांग करते रहते थे। इसके लिए उसे प्रताड़ित करते थे और उसे भूखा रखते थे। यह बात सरस्वती ने परिजनों से बताई। 18 अप्रैल को जेठ शंकर तिवारी ने परिवार में शादी होने की बात कहकर सरस्वती को मायके से ससुराल ले गए थे।
विज्ञापन

आरोप है शनिवार को ही ससुराल वालों ने मारपीट कर उसकी हत्या कर दी। बताया गया कि सरस्वती ने फांसी लगा ली है। मोहित की तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी ससुर धीरेंद्र व सास विमला देवी को गिरफ्तार कर लिया। दोपहर बाद दोनों को कोर्ट में पेश किया। वहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। बाकी आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed