फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Maharishi Mahesh Yogi made Transcendental Meditation recognized in the world: MP

महर्षि महेश योगी ने भावातीत ध्यान को विश्व में दिलाई पहचान: सांसद

Sat, 13 Jan 2024 02:52 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 13 Jan 2024 02:52 AM IST
विज्ञापन
Maharishi Mahesh Yogi made Transcendental Meditation recognized in the world: MP
फतेहपुर। महर्षि विद्या मंदिर सीनियर सेकेंड्री स्कूल में महर्षि महेश योगी का 107वां जन्मदिन ज्ञान युग दिवस के रूप में मनाया गया। शुक्रवार को जन्मदिन पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री और सांसद साध्वी निरंजन ज्योति ने कहा कि महर्षि महेश योगी के जन्मदिन के साथ स्वामी विवेकानंद का भी जन्मदिन है। स्वामी विवेकानंद ने जिस प्रकार विश्व पटल पर भारत का नाम रोशन किया, वैसे ही महर्षि महेश योगी ने भी भावातीत ध्यान को विश्व में जन-जन तक पहुंचाया। इस मौके पर मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रतीक चिह्न और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित भी किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार त्रिपाठी ने विद्यालय का वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत किया। इसके बाद फोक डांस, डांडिया डांस, कश्मीरी मराठी, पंजाबी, राजस्थानी डांस, शिव तांडव, कत्थक, रासलीला, बासुरी वादन, हिंदी नाटक, सामूहिक नृत्य, बांसुरी वादन आदि बच्चों ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत जिला विद्यालय निरीक्षक शिवपूजन द्विवेदी, अध्यक्ष नगर पालिका राज कुमार मौर्य एडवोकेट और व्यापार मंडल के अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। कार्यक्रम का समापन विशिष्ट अतिथि एडीएम धीरेंद्र प्रताप सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed