फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   maata-pita ko peet ker maaar dala

आशनाई के विरोध पर मां पिता को पीटकर बेटे ने फांसी लगा दी जान

Mon, 06 Jul 2020 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
maata-pita ko peet ker maaar dala
थरियांव (फतेहपुर)। आशनाई का विरोध करने पर रविवार को युवक ने मां और पिता की लाठी डंडे से पिटाई की। घायल दंपति ग्राम प्रधान के पास पंचायत के लिए पहुंचे, इधर बेटे ने फांसी लगा ली। दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया। परिजनों में इकलौते बेटे की मौत से कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के रामपुर इमादपुर गांव निवासी शिवबोधन का बेटा रंजीत यादव (22) चार बहनों में सबसे छोटा इकलौता भाई था। पिता कृषि और मजदूरी करते हैं। उसका पड़ोस के गांव की एक शादीशुदा महिला से छह साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। घरवालों ने कई बार समझाया। उसका अक्सर महिला के घर आना जाना बना रहता था। कुछ दिन पहले रंजीत की शादी तय हो गई थी। उसके प्रेम प्रसंग की चर्चा लड़की पक्ष तक पहुंच गई तो रिश्ता भी टूट गया था। रिश्ता टूटने से परिवार का विरोध बढ़ा था। रंजीत सुबह महिला से मिलने उसके घर पहुंचा। पिता को मालूम हुआ तो वह महिला के घर पहुंच गए। गुस्से में रंजीत ने पिता पर ही लाठी-डंडों से प्रहार किया। सूचना पर मां पहुंची। उसके साथ भी मारपीट की। मामले की पंचायत के लिए पिता और मां प्रधान राजेंद्र यादव के पास चले गए। इधर, रंजीत घर पहुंचा और रस्सी के फंदे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से बहन मिथलेश कुमारी, राधा देवी, पुष्पा देवी, पूनम देवी और मां राजकली का हाल बेेहाल हो गया। थानेदार एमपी सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन

महिला ने फांसी लगाकर दी जान
बहुआ। ललौली थाना क्षेत्र के करेरा निवासी राजू दुबे की पत्नी शशि दुबे (45) रविवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों के मुताबिक महिला का कई दिनों से किसी बात पर पति से विवाद चल रहा था। कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या की है। महिला का एक बेटा मृत्युंजय दुबे और बेटी साक्षी है। एसओ राजीव सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीमारी से शिक्षामित्र की मौत
खागा। धाता ब्लाक क्षेत्र के गोपालपुर प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षा मित्र दीपक मिश्र (35) कई माह से बीमार चल रहे थे। प्रयागराज के एक अस्पताल से में इलाज हो रहा था। उन्हें रविवार सुबह स्वास्थ्य परीक्षण के लिए परिजन अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही मौत हो गई। दिवंगत दीपक मिश्र अपने पीछे दो पुत्र देवांश, शिवांश, पत्नी पूनम और मां पिता को छोड़ गए है। प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सुशील तिवारी, संरक्षक ज्ञानेंद्र मिश्र, ब्लाक अध्यक्ष सर्वेश चंद्र मिश्र, ब्लाक उपाध्यक्ष कमरुल खान ने शोक व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed