फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   lutero ne bag chhina

लुटेरे ने छीना बैग महिला रिक्शे से गिरकर घायल

Mon, 09 Mar 2020 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
lutero ne bag chhina
फतेहपुर। शहर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग कोल्ड स्टोरेज के पास महिला का रविवार की दोपहर बाइक सवार बदमाश जेवरात भरा बैग लूटकर फरार हो गए। छीना झपटी के विरोध में महिला अनियंत्रित होकर ई रिक्शा से गिरकर घायल हो गई। आसपास के लोगों ने बदमाशों का पीछा किया। बदमाशों की बाइक नंबर से पहचान हुई है। पुलिस ने सूपा गांव में छापेमारी की और बाइक पकड़ी है।
विज्ञापन

शहर के सनगांव निवासी शमसाद की पत्नी शाहीन बानो पड़ोस में भाई वसीम के घर में रहती है। वसीम बिजली विभाग के ट्रांसफर लगवाने का काम करते हैं। शाहीन पहाड़ीपुर निवासी जाहिरा बानो मौसी और छोटे भाई नफीस के साथ बाजार आ रही थी। जाहिरा बानो और शाहीन बानो को पुराने जेवरात सराफ को देकर नए खरीदने थे। ई रिक्शा हाईवे पर कोल्ड स्टोर के पास पहुंचा था। तभी बाइक सवार बदमाश पहुंचे। बदमाशों ने शाहीन के हाथ से बैग लूट लिया। छीना झपटी शाहीन रिक्शे से गिरकर घायल हो गई। तभी बाइक सवार बदमाश बैग लूटकर फरार हो गए। घटना देखकर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने बदमाशों की बाइक का नंबर नोट कर लिया। उसमें कमल का फूल बना हुआ था। जिसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बाइक का पता लगाया। बाइक सूपा के यासीन की निकली। पुलिस यासीन के घर पहुंची। बाइक को कब्जे में ले लिया। यासीन खुद को भाजपा बीजेपी नेता बताता है। उसकी कई होर्डिंग भी बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ लगी है। बिंदकी विधानसभा के एक अल्पसंख्यक विभाग के नेता का करीबी है। पीड़िता के भाई वसीम ने बताया कि करीब डेढ़ लाख कीमत के जेवरात बदमाश लूट ले गए हैं। बहन की हालत ठीक है। उसे कई चोटे आई है। कोतवाल रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि यासीन नहीं मिला है। उसके मिलने के बाद पता लगेगा कि बाइक कौन लेकर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed