फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lucknow becomes champion by defeating Rae Bareli in a thrilling match

Fatehpur News: रोमांचक मुकाबले में रायबरेली को हरा लखनऊ बनी चैंपियन

Sun, 31 Dec 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 Dec 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
Lucknow becomes champion by defeating Rae Bareli in a thrilling match
किशनपुर। केपीएल सीजन-5 के फाइनल मुकाबले में रविवार को लखनऊ डीएसडी चैंपियनशिप पर कब्जा किया। लखनऊ टीम ने रोमांचक मुकाबले में रायबरेली को 34 रन से हराकर डेढ़ लाख का पुरस्कार जीता। लखनऊ टीम के हैरिश मंसूरी को मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें चांदी का राम दरबार की झांकी प्रदान की गई।
विज्ञापन

रविवार को फाइनल मुकाबले में सुबह से ही नागा बाबा स्पोटर्स स्टेडियम में दर्शकों की भीड़ जुटी। दोपहर एक बजे लखनऊ टीम ने टॉस जीतकर पहले खेलने का निर्णय लिया। मैच के पहले राष्ट्रगान हुआ और इसके बाद लखनऊ की टीम बल्लेबाजी करने उतरी। शुरुआती विकेट गिरने के बाद टीम लडख़ड़ाई, लेकिन हैरिश मंसूरी ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंद में नाबाद 89 रन बनाए। इसमें 10 छक्के और चार चौके शामिल हैं। इसकी बदौलत लखनऊ टीम निर्धारित 16 ओवर में 204 रन बना सकी। जवाब में खेलने उतरी रायबरेली टीम की शुरुआत अच्छी रही।
विज्ञापन

खिलाड़ी राजा ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंद में 66 रन बनाए। राजा का हेड विकेट गिरने के बाद टीम लडख़ड़ा गई। इसके बाद आठ विकेट गंवाकर रायबरेली टीम 16 ओवर में 170 रन बना पाई। लखनऊ डीएसडी ने 34 रन से मैच जीत लिया। खागा विधायक कृष्णा पासवान, भाजपा नेता संतोष तिवारी ने विजेता लखनऊ टीम को डेढ़ लाख का चेक और उपविजेता रायबरेली टीम को 70 हजार का चेक प्रदान किया। इस मौके पर आदित्य त्रिवेदी, हिमांशु त्रिपाठी, रवि तिवारी, प्रवीण पांडेय, प्राणेश अग्निहोत्री, शिवचंद्र निषाद, चंद्र मोहन, गोवर्धन निषाद, अरविंद मिश्रा, ओमकार सिंह, पम्मू मिश्रा, शालू यादव, अनिल, महादेव, मयंक मिश्रा, तेज बहादुर सिंह आदि दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

......................

मुख्यमंत्री से करेंगी स्टेडियम की मांग
केपीएल सीजन-5 के फाइनल मुकाबले में भीड़ को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक कृष्णा पासवान और सांसद निरंजन ज्योति ने खेल मंत्री व मुख्यमंत्री से किशनपुर कस्बा में स्टेडियम बनवाने के लिए मांग करने की बात कही। इस निर्णय का भीड़ ने तालियां बजाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed