फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Loss of one billion will farmers

साढे़ तीन सौ करोड़ से होगी नुकसान की भरपाई

Sun, 12 Apr 2015 12:50 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 12 Apr 2015 12:50 AM IST
विज्ञापन
Loss of one billion will farmers

बरसात और ओलावृष्टि से तबाह जिले के किसानों के नुकसान की भरपाई साढ़े तीन सौ करोड़ से होगी। पूर्व सांसद राकेश सचान ने यह आश्वासन देते हुए कहा कि दो सौ करोड़ केंद्र और डेढ़ सौ करोड़ रुपये की धनराशि प्रदेश सरकार जारी करेगी।

विज्ञापन


50 प्रतिशत से अधिक नुकसान वाले किसानों को मुआवजा वितरण शुरू हो चुका है और 15 अप्रैल तक 50 से नीचे 25 प्रतिशत नुकसान वाली फसलों का सर्वे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को शहर के खलीलनगर स्थित कैंप कार्यालय में पूर्व सांसद जनता दरबार में जन शिकायतें सुनने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री किसानों को राहत राशि बांटने में कोई कोताही नहीं बरत रहे हैं। जिले में राहत राशि डंप है लेकिन प्रशासन के पास सर्वे की सही रिपोर्ट ही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विलंब होने का ठीकरा पूर्व सांसद ने लेखपालों के सिर फोड़ते हुए कहा कि अगर लेखपालों ने खसरा भरा होता, तो सर्वे रिपोर्ट तैयार करने में कोई विलंब नहीं होता।

उन्होंने कहा पूर्व में डीएम 50 प्रतिशत से अधिक नुकसान की 51 हजार हेक्टेयर की रिपोर्ट भेजी थी, लेकिन अब इससे नीचे नुकसान की रिपोर्ट तैयार की जा रही है। यह कार्य 15 अप्रैल तक पूरा करने का प्रशासन ने भरोसा दिलाया है।


प्रशासन ने अपनी रिपोर्ट सदर तहसील क्षेत्र में 78153 हेक्टेयर, खागा में 68000, बिंदकी में 72000 हेक्टेयर क्षेत्रफल में 50 से 25 फीसदी के बीच के नुकसान का आंकलन किया है। इसकी रिपोर्ट भी शासन में भेजी जा चुकी है। अब लेखपाल इसका सर्वे कर रहे हैं किस जमीन में कौन सी फसल बोई गई थी। उन्होंने अपनी पार्टी के सेक्टर और बूथ प्रभारियों से सर्वे रिपोर्ट पर निगहबानी करने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed