{"_id":"65f5f52abd667402ab0fac64","slug":"looting-from-advocate-by-firing-in-air-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-112679-2024-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: हवाई फायरिंग कर अधिवक्ता से लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: हवाई फायरिंग कर अधिवक्ता से लूटपाट
Sun, 17 Mar 2024 01:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 17 Mar 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
रंजिश में पूर्व प्रधान ने समर्थकों संग किया हमला
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। भाई की ससुराल आए हाईकोर्ट अधिवक्ता को रास्ते में रोक भूतपूर्व प्रधान ने हमला किया। हवाई फायरिंग और लूटपाट की। पुलिस ने प्रधान व 13 समर्थकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
कौशांबी जिला तिल्हापुर दरहा निवासी सुनीत कुमार सिंह ने बताया कि वह शुक्रवार रात भाई अमित की ससुराल धाता थाने के गोपालपुर गांव आया था। वह ससुर रामपूजन सिंह व सतीश सिंह के साथ कार से रात को गोपालपुर पुल पर पहुंचा था। पुल के पास गोपालपुर गांव के भूतपूर्व प्रधान रामनरायण शुक्ला व उसके साथी कौशांबी जिला करारी थाना क्षेत्र के अरका महावीरपुर निवासी ज्ञान प्रकाश शुक्ला व 12 अन्य समर्थकों संग कार रोकवाई।
कार से खींचकर उसे डंडे से पीटा। रामनारायण शुक्ला ने तमंचे से हवाई फायरिंग की। उसकी जेब से 18 हजार रुपये, सोने की चेन, घड़ी लूटकर ले गए। हमला ससुर की पुरानी रंजिश की वजह से किया गया है। थानाध्यक्ष वृंदावन राय ने बताया कि लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। जांच के बाद कार्रवाई होगी। घायल का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।