फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Looted Rs 3.50 lakh by showing pistol to traders on the highway

Fatehpur News: हाईवे पर व्यापारियों को तमंचा दिखाकर 3.50 लाख रुपये लूटे

Tue, 05 Nov 2024 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Nov 2024 01:03 AM IST
विज्ञापन
Looted Rs 3.50 lakh by showing pistol to traders on the highway
थरियांव। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर सोमवार भोर करीब साढ़े तीन बजे डीसीएम सवार पशु व्यापारियों के साथ तमंचे के बल पर साढ़े तीन लाख की लूट की गई। बदमाश बोलेरो सवार थे। लूटपाट के बाद थाने पहुंचे पीडि़तों से थरियांव पुलिस और एसओजी टीम पूछताछ में जुटी है। पुलिस ने शाम तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था।
विज्ञापन

थरियांव थाना क्षेत्र के हनुमानपुर गांव निवासी रईस नट व सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के सरांय निवासी अनीश साझे में पशुओं का कारोबार करते हैं। रईस के मुताबिक वह अपनी डीसीएम से चालक सलीम निवासी रतीपुर साझेदार अनीश के साथ रविवार को प्रयागराज के हंडिया बाजार गया था। बाजार से तीन भैंस खरीदी थी। बाजार में ही उन्हें कानपुर का एक व्यापारी मिला। अपनी भी तीन भैंसों को डीसीएम में लोड करवाया। चारों डीसीएम में बैठकर घर के लिए लौट रहे थे। कौशांबी के कोखराज स्थित एक होटल में खाने के लिए रुके थे। डीसीएम में बैठने की जगह कम होने पर वह एक परिचित के कंटेनर में बैठ गया। डीसीएम गांव के मोड़ के पास डीसीएम खड़ी कर चालक सलीम हाईवे किनारे शौच को चला गया। इसी बीच बोलेरो सवार चार-पांच बदमाश पहुंचे। तमंचा दिखाकर डीसीएम में चढ़ गए और पार्टनर अनीस और कानपुर के व्यापारी को मारपीट कर साढ़े तीन लाख रुपये नकदी व मोबाइल लूट ले गए। लौट रहे ड्राइवर सलीम को भी पीटा। वारदात के बाद लुटेरे कानपुर की तरफ भाग निकले। चारों लोग थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस चारों से पूछताछ कर रही है। सीओ अरुण राय ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन

रईस के मुताबिक वह पांच लाख रुपये लेकर गया था। बाजार में पशु पसंद नहीं आने की वजह से सिर्फ तीन भैंस ही खरीदी थी। बाकी रकम रख ली थी। रकम की जानकारी बदमाशों को होगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि बदमाश बाजार से ही पीछे लगे थे। पुलिस मान रही है कि बदमाशों को रुपये की सूचना होने की जानकारी चारों में से किसी से मिली होगी। इसी वजह से पुलिस ने चारों को पूछताछ के लिए बैठाया है। पार्टनर ने गोली मारने की धमकी देने के बाद भी डीसीएम की सीट के पीछे से रुपया दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed