फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   locker broken, cash stolen from bob service point

बीओबी सर्विस प्वाइंट का ताला तोड़ नगदी चोरी

Sun, 27 Jun 2021 11:13 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
locker broken, cash stolen from bob service point
खागा। संग्रामपुर सानी गांव के सामने हाईवे किनारे स्थित बैंक आफ बड़ौदा के सर्विस प्वाइंट का ताला तोड़कर चोरों ने नगदी पार कर दी। रविवार की सुबह जब दुकान मालिक वहां पहुंचे तो ताला टूटा मिला। उनकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कर लौट आई। चोर सात हजार रुपए ले गए हैं।
विज्ञापन

नई बाजार निवासी ऋषि कुमार पांडेय ने संग्रामपुर सानी गांव के सामने हाईवे किनारे बैंक आफ बड़ौदा का सर्विस प्वाइंट खोला है। यहीं पर खाद की दुकान है। रविवार सुबह जब ऋषि पांडेय दुकान पहुंचे तो शटर का ताला व शटर का कुछ भाग टूटा मिला। यह देख उन्हें चोरी होने का पता चला। अंदर देखा तो करीब सात हजार रुपए गायब थे। चोरी होने की सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर खागा संतोष शर्मा व कस्बा प्रभारी सुजीत सिंह मौके पर पहुंचे
विज्ञापन

और जांच की। सीसीटीवी फुटेज की जांच कराई गई है। इसमें आरोपियों के चेहरे दिखे हैं। हालांकि उनकी पहचान कोई नहीं कर सका है। ऋषि पांडेय ने बताया कि 14 अगस्त 2020 की रात सर्विस व्पाइंट में पीछे की दीवार पर सेंध लगाकर चोर घुसे थे और नगदी, कंप्यूटर, सीसीटीवी, डीवीआर ले गए थे और एटीएम को नुकसान पहुंचाया था। इसके पहले उनके यहां लगे सोलर पैनल भी चोरी हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed