फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lockdown 5.0 will be effective from today in the new version

नए कलेवर में आज से प्रभावी होगा लाकडाउन 5.0

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
Lockdown 5.0 will be effective from today in the new version
नए कलेवर में आज से प्रभावी होगा लाकडाउन 5.0 - दुकानें खोलने और बंद करने के समय मे हुआ इजाफा संवाद न्यूज एजेंसी फतेहपुर। लाकडाउन का पांचवा चरण आज से रियासतों का एक और दौर लेकर लागू हो रहा है। पांचवें चरण में जिला प्रशासन ने शासन के निर्देश के क्रम में मामूली परिवर्तन किए हैं। नई व्यवस्था में एक तरफ सिनेमा और सैलून पहले की तरह बंद रहेंगे तो दूसरी तरफ मिठाई की दुकानों और रेस्टोरेंट को खोलने की अनुमति दे दी गई है। आज से बसों का संचालन भी शुरू किया जा रहा है। हालांकि इनके संचालन सामाजिक दूरी और मास्क लगाने की मास्क लगाने की अनिवार्यता बनी रहेगी। जिला अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि लाकडाउन के पांचवें चरण में नियम शर्ते पूर्ववत लागू रहेंगी। हालांकि दुकानों के खुलने के समय में बढ़ोतरी कर दी गई है। जो दुकाने सुबह 10:00 बजे खुल कर शाम को 4:00 बजे बंद हो जाती थी अब उन्हें सुबह 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक खोलने की इजाजत रहेगी। मगर दुकाने खुलने और बंद होने के बीच में दिनों का जो अंतराल तय किया गया था, वह बना रहेगा। अलग-अलग दुकानों के खुलने और बंद करने की जो समयसारणी निर्धारित की गई थी, वह प्रभावी रहेगी। रोडवेज बसों का संचालन भी आज से शुरू कर दिया गया है। इस बीच दुकानदारों को अपने प्रतिष्ठानों में सामाजिक दूरी का अनुपालन स्वयं कराना होगा। साथ ही बाजार के लिए निकले लोगों को मास्क लगाना और सामाजिक दूरी का पालन करना अनिवार्य होगा। ऐसा न करने की स्थिति में संबंधित दुकानदार और खरीदार के विरुद्ध लाकडाउन के उल्लंघन की एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed