फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Little had plenty to do targeted by Ishita

क्या खूब लगाया नन्हीं इशिता ने निशाना

Mon, 27 Jun 2016 01:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर Updated Mon, 27 Jun 2016 01:15 AM IST
विज्ञापन
Little had plenty to do targeted by Ishita
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल के स्टाल पर म‌हिलाएं - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल हर रोज परवान चढ़ रहा है। फेस्टिवल में उमड़ने वाले लोग खरीददारी के साथ मनोरंजन का भी लुत्फ ले रहे हैं। खरीददारों के लिए एक जगह पर खरीदने को ढेरों सामान है तो देखने और सुनने को बहुत कुछ। हर शाम कोई न कोई इवेंट हो रहा है, जो खरीददारों के लिए यादगार बन रहा है।
विज्ञापन


खरीद-फरोख्त के दौरान एंकर के सवाल का जवाब देने वाले इनाम भी पा रहे हैं। तो कोई खूबसूरत सेल्फी लेकर रोज पांच सौ रुपये का हकदार बन रहा है। रविवार को आकांक्षा टीवीसी की ओर से सेल्फी कांटेस्ट का बंपर ड्रॉ किया गया। विजेता पटेल नगर में रहने वाले गौरी शंकर द्विवेदी के बेटे विकास द्विवेदी रहे।  
विज्ञापन



आईटीआई ग्राउंड पर 20 जून से लगा अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल सबसे बड़ा बाजार मेला बनकर उभरा है। हर रोज हजारों लोगों की भीड़ इस फेस्टिवल की गवाह बन रही है। मेला के सातवें दिन इंट्री शुरू होते ही लोग उमड़ना शुरू हो गए थे। शाम पांच बजे के बाद मेला पूरी शबाब पर जा पहुंचा। महिलाएं डिस्काउंट की साड़ी पर रिझी दिखाई दीं तो पुरुष 250 रुपये में मिलने वाली दो शर्ट को पैक कराते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन



राजस्थानी अचार हर दिल अजीज बना है। अभिभावकों के साथ आए बच्चे मिक्की हाउस पर मचलते दिखाई दिए। लीची और संतरा के जूस के साथ इनके हाथ में पापकार्न का तिकोना पैकेट नजर आया। मस्ती और जायका बदलने के साथ तमाम बच्चे जिगर का इंतहान देते नजर आए। बंदूक से नन्हीं इशिता ने बीस राउंड में 18 मर्तबा सही निशाना लगाया तो युवा राहुल भी पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी शूट शौक का दमखम दिखाया।



खूब थिरके बदन, चला आवाज का जादू- फतेहपुर। अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल के सातवें दिन सिंगिग और डांसिंग कंप्प्टीशन के विनर प्रतिभागियों का फाइनल राउंड हुआ। इस रांउड में 10 प्रतिभागी सामने थे। डांसिंग में जूनियर और सीनियर वर्ग से तीन-तीन प्रतिभागियों ने किस्मत आजमाई। सिगिंग में चार प्रतिभागियों का एक दूसरे से सामना हुआ। सतरंगी छटा से नहाने स्टेज पर थिरकते बदन के साथ सुरीली आवाजों का जादू खूब चला।


आज बिखरेगा रंग फैशन शो के संग- फतेहपुर। अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में सोमवार को बड़ा धमाल होने जा रहा है। इस दिन फैशन शो आयोजित होगा, जिसमें इंडियन, वेस्टन एंड एथैनिक के एक-एक राउंड होंगे। रैंप पर जाने माने मॉडल अदाकारी का जलवा बिखरेंगे। शाम छह बजे से शुरू होने वाले इस खास शो का लुत्फ लेने के लिए शाम पांच बजे तक इंट्री ली जा सकती है। हां, मेला में आने वाले लोगों के लिए इंट्री की कोई पांबदी नहीं है।



बुकिंग कराने पर कैश बैक की सुविधा- फतेहपुर। अमर उजाला शॉपिंग फेस्टिवल में आकांक्षा टीवीसी की ओर से एक ओर जहां हर रोज एक खूबसूरत सेल्फी पर पांच सौ रुपये का इनाम दिया जा रहा है तो दूसरी ओर मेला के दौरान बुकिंग कराने पर 1100 रुपये कैश बैक ऑफर दिया जा रहा है। यह तीने महीने तक मान्य होगा। इसी प्रकार सर्विस की बुकिंग कराने पर 50 फीसदी की छूट के साथ स्पेयर और आयल पर भी पांच फीसदी की छूट ली जा सकती है। इस पर भी तीन महीने तक के लिए मान्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed