फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   light connection in fatehpur

किसानों ने चंदा के 1.90 लाख से बदलाई तार, फिर नहीं मिल रही बिजली

Sun, 18 Oct 2020 11:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
light connection in fatehpur
बहुआ उपकेंद्र में भाकियू की पंचायत में किसानों से बात करते डॉक्टर संतराज सिंह - फोटो : FATEHPUR
बहुआ में भाकियू ने बदहाल बिजली व्यवस्था के खिलाफ उपकेंद्र के अवर अभियंता पर विभाग से मिलने वाले तार बेचने का आरोप लगाया। कार्रवाई किए जाने की मांग की। किसानों का गुस्सा देखकर उपकेंद्र के कर्मचारी वहां से खिसक गए। नायब तहसीलदार के आश्वासन पर किसानों का धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

जिला महासचिव प्रीतम सिंह ने कहा कि पखरौली फीडर के किसानों ने चंदा लगाकर एक लाख 90 हजार रुपये एकत्र किए और हाईटेंशन लाइन का तार बदलवाया। एक किमी अभी जर्जर तार लगा है। उसको विभाग बदलवाने में आनाकानी कर रहा है। कमलापुर से बड़ेगांव तक चार किमी का तार किसानों ने बदलवा दिया है।
विज्ञापन

उपकेंद्र के जेई को स्टोर से जो तार मिलता है, उसको वह बदलवाने के बजाय बेच लेते हैं। हरिया फीडर चार दिन से ब्रेकडाउन है। सुबह 11 बजे से चार बजे तक किसानों ने उपकेंद्र में हंगामा काटा। तब नायब तहसीलदार डॉ. संतराज सिंह मौके पर पहुंचे। जेई की जांच कराने और किसी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो किसान शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर तहसील अध्यक्ष दीपक गुप्ता, ब्लाक अध्यक्ष सोनू सिंह, घनश्याम गुप्ता, भानु पटेल, बउवन शुक्ला, सुरेश पटेल, रंजीत यादव, पुत्तन, नंदकिशोर, ललौली थाना प्रभारी संदीप तिवारी, बहुआ चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार दुबे मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed