फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lift facility for passengers at Fatehpur railway station soon

Fatehpur News: फतेहपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए लिफ्ट सुविधा जल्द

Sat, 13 Jun 2026 01:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 01:06 AM IST
विज्ञापन
Lift facility for passengers at Fatehpur railway station soon
फोटो-06-रेलवे स्टेशन परिसर में लिफ्ट निर्माण कार्य शुरू। संवाद
फतेहपुर। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत फतेहपुर रेलवे स्टेशन का आधुनिकीकरण किया जा रहा है। इसके अंतर्गत स्टेशन परिसर में प्लेटफार्मों पर आवागमन को सुगम बनाने के लिए 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज पर लिफ्ट लगाने का कार्य शुरू हो गया है। निर्माणदायी कार्य संस्था के अनुसार दो माह के भीतर यात्री इस सुविधा का इस्तेमाल कर सकेंगे।
विज्ञापन

वर्तमान में यात्रियों को प्लेटफार्म बदलने के लिए सीढ़ियों का सहारा लेना पड़ता है। कई यात्री जोखिम उठाकर पटरियां पार करते हैं। स्टेशन पर बने छह और 12 मीटर चौड़े फुट ओवरब्रिज में ऊंचाई और घुमावदार रैंप के कारण भी यात्री इसका कम इस्तेमाल करते हैं। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को भारी सामान के साथ प्लेटफार्म तक पहुंचने में होती है।
विज्ञापन

लिफ्ट का नक्शा पहले से तैयार किया जा चुका है। प्लेटफार्म नंबर एक पर लिफ्ट का निर्माण शुरू कर दिया गया है। प्लेटफार्म नंबर चार पर लिफ्ट इंस्टॉलेशन के लिए ढांचा तैयार हो चुका है। प्लेटफार्म नंबर दो और तीन के लिए कॉमन लिफ्ट लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेलवे विभाग के सेक्शन इंजीनियर परमहंस सिंह ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए लिफ्ट सेवा जल्द शुरू की जाएगी और निर्माण कार्य जारी है। दो माह के भीतर यात्री एक प्लेटफार्म से दूसरे प्लेटफार्म तक लिफ्ट के माध्यम से आवागमन कर सकेंगे।

फोटो-06-रेलवे स्टेशन परिसर में लिफ्ट निर्माण कार्य शुरू। संवाद

फोटो-06-रेलवे स्टेशन परिसर में लिफ्ट निर्माण कार्य शुरू। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed