फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Life affected due to heat wave

Fatehpur News: लू के थपेड़ों से जनजीवन प्रभावित

Mon, 29 Apr 2024 02:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Apr 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Life affected due to heat wave
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। लू के थपेड़ों से आम जनमानस प्रभावित हो रहा है। चिलचिलाती धूप में झुलसाने वाली लू के थपेड़ों से लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। शाम पांच बजे तक लू चलने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। दोपहर के समय सड़कों में सन्नाटा पसर रहा है।
पारा 40 के पार पहुंचते ही गर्म हवाएं चलना शुरू हो गई हैं। अधिकतम पारा 41 से 42 डिग्री तक पहुंच रहा है। न्यूनतम पारा भी 28 तक बढ़ रहा है। सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक लू के थपेड़े चलने से लोगों का घरों से निकलना दूभर हो रहा है। रविवार को अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

सबसे अधिक दिक्कत स्कूली बच्चों को हो रही है। दोपहर एक बजे बच्चे चिलचिलाती धूप में झुलसते हुए घर पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोग उल्टी दस्त के शिकार हो रहे हैं। अस्पतालों में प्रतिदिन 10 से 12 उल्टी-दस्त के रोगी पहुंच रहे हैं। उल्टी दस्त रोगियों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लू चलने की शुरुआत होते ही सड़कों में सन्नाटा पसरना शुरू हो जाता है। बाजारों में देर शाम के बाद ही चहलपहल बढ़ती है। दिनभर दुकानों में बैठकर दुकानदार ग्राहकों का इंतजार करते हैं।
.........................
पेट्रोल पंपों में वाहन चालकों की सुविधाओं का टोटा
फतेहपुर। पेट्रोलपंपों में वाहन चालकों की सुविधाओं का पूरी तरह से टोटा है। आग बरसती गर्मी में पीने के पानी तक की व्यवस्था तक नहीं है। पेट्रोल पंपों में वाहनों में हवा भरने की मशीनें सिर्फ शोपीस बनी हैं।
जिले में 72 इंडियन ऑॅयल मिलाकर कुल 140 पेट्रोल पंप हैं। पेट्रोल पंप में ठंडे शुद्ध पीने के पानी के साथ वाहन में हवा भरने के इंतजाम का मानक पंप के लाइसेंस में शामिल है।

पंप का लाइसेंस लेने से पहले संचालक सभी मानक पूरा करते हैं, लेकिन आपूर्ति मिलना शुरू होने के बाद सभी मानक खत्म कर देते हैं। भीषण गर्मी में जिले के शायद ही किसी पेट्रोल पंप में ठंडा पानी पीने के लिए फ्रीजर चालू हालत में हों। यही स्थिति हवा भरने की मशीनों की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed