फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Library books should be online, more and more people should join

Fatehpur News: पुस्तकालय की किताबें हों ऑनलाइन, ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ें

Sat, 09 May 2026 01:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2026 01:20 AM IST
विज्ञापन
Library books should be online, more and more people should join
फतेहपुर। जिला पुस्तकालय समिति की बैठक शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पुस्तकालयों में तैनात कर्मचारियों, गतिविधियों और व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि पुस्तकालय में उपलब्ध पुस्तकों को ऑनलाइन किया जाए ताकि लोग उनकी उपलब्धता आसानी से देख सकें और पुस्तकालय से जुड़ाव बढ़े। पुस्तकालय का उद्देश्य अधिक से अधिक जनसामान्य को जोड़ना है।
विज्ञापन

पुस्तकालय प्रभारी को निर्देशित किया गया कि शिक्षक संस्थानों और स्वयंसेवी संगठनों से समन्वय कर पाठकों की संख्या बढ़ाई जाए। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल अभ्यर्थियों की कार्यशाला आयोजित कर तैयारी कर रहे छात्रों को मार्गदर्शन दिलाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुस्तकालय की निष्प्रयोज्य सामग्री के निस्तारण के भी निर्देश दिए। बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार, डीसी मनरेगा और प्रभारी पुस्तकालय अनिल कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed