फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Lawyers accused DPO of corruption

Fatehpur News: वकीलों ने लगाए डीपीओ पर भ्रष्टाचार के आरोप

Fri, 14 Feb 2025 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:33 PM IST
विज्ञापन
Lawyers accused DPO of corruption
फतेहपुर। जिला कार्यक्रम अधिकारी साहब यादव पर अधिवक्ताओं ने भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। शुक्रवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंंपा है। अधिवक्ताओं ने सभी बिंदुओं पर जांच कराते हुए कार्रवाई की मांग उठाई है। अधिवक्ताओं ने ढाई करोड़ की घटिया सामग्री खरीदने का, भुगतान में अनियमितता समेत कई आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता राजेश कुमार, मो. आसिफ, उपेंद्र कुमार, श्रीनारायण, वासुदेव पासी का आरोप है कि आंगनबाड़ी केंद्रों के लिए ढाई करोड़ कीमत की सामग्री की खरीद की गई है। इसके गुणवत्ता की जांच तक नहीं कराई गई और न ही परियोजना को इसका कोई सैंपल उपलब्ध कराया गया। खरीदी गई सामग्री घटिया किस्म की है। राजपत्रित अधिकारी होने के बावजूद नवंबर 2023 में 6908 रुपये बोनस लिया गया है, जो कदाचार की श्रेणी में आता है। पीएफएमएस से किए गए भुगतान को किसी पंजिका में अंकित नहीं किया गया। कर्मचारियों का संबद्धीकरण करना, सीधे भुगतान के कई प्रकरण हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कर्मचारियों का भुगतान रोकना और सुविधा शुल्क लेकर भुगतान किया जा रहा है। परियोजना असोथर में दो बाल विकास अधिकारियों की नियुक्ति कर रखा है। जबकि धाता और बहुआ परियोजना खाली हैं। अनुसूचित जाति की बालविकास परियोजना अधिकारियों को निरंतर नोटिस देकर मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। रात आठ बजे तक कार्यालय खोलकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के चयन में वसूली की जाती है। अधिवक्ताओं ने इन सभी बिंदुओं में जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed