{"_id":"65fe9d6d562082a858025350","slug":"lawsuit-against-mp-sadhvi-for-posting-misleading-video-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-112979-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सांसद साध्वी का भ्रामक वीडियो डालने पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सांसद साध्वी का भ्रामक वीडियो डालने पर मुकदमा
Sat, 23 Mar 2024 02:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:44 PM IST
विज्ञापन
- सांसद के प्रवक्ता की ओर दर्ज कराई गई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
फतेहपुर। सांसद केंद्रीय राज्य मंत्री व लोकसभा प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति का फेसबुक पर भ्रामक वीडियो डालने के मामले में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है।
जिला मंत्री व सांसद के प्रवक्ता शिव प्रताप सिंह ने डीएम से मामले की शिकायत की। उन्होंने बताया कि करणी सेना फतेहपुर के नाम से फेसबुक आईडी चलाने वाले युवक ने भ्रामक वीडियो डाले हैं। वीडियो किसी अन्य जगह के हैं। वीडियो के जरिए प्रत्याशी साध्वी निरंजन ज्योति की छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन भी है।
साध्वी सांसद होने के साथ ही निरंजनी अखाड़ा की महामंडलेश्वर भी हैं। भ्रामक व तथ्य विहीन पोस्ट से कार्यकर्ताओं और भक्तजनों के बीच नाराजगी व्याप्त है। करणीसेना फतेहपुर के आईडी संचालक व शेयर करने वालों पर कार्रवाई की मांग की है। मामले में एएसपी के आदेश पर राधानगर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।