{"_id":"5fd7bb138ebc3e41a73fb735","slug":"lakhs-stolen-from-two-houses-of-bindki-fatehpur-news-knp5999243143","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिंदकी के दो घरों से लाखों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिंदकी के दो घरों से लाखों की चोरी
विज्ञापन
बिंदकी में चोरी के बाद विखरा पड़ा सामान
- फोटो : FATEHPUR
बिंदकी(फतेहपुर)। कोतवाली क्षेत्र में रविवार की रात चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया गया। चोर, सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष व पूर्व सभासद के घर का ताला तोड़कर माल पार ले गए। दूसरी चोरी खूटांझाल गांव में हुई। यहां पर नकब काट कर चोरी की वारदात की गई।
नगर के मोहल्ला महाजनी गली में पूर्व सभासद तथा सपा के पूर्व नगर अध्यक्ष इरफान राईन रहते हैं। रविवार की रात परिवार के लोग अपनी मां की रिश्तेदारी में पुखरायां गए थे। चोर इस घर से 10 हजार नगद, सोने-चांदी के जेवरात व सामान सहित 80 हजार रुपये का माल बटोर ले गए। रविवार देर रात जब वह घर पहुंचे तो ताला टूटे हुए पड़े थे। सपा नेता ने बताया कि पुलिस को जानकारी दी है।
उधर, कोतवाली क्षेत्र के खूंटा गांव के किसान नजीर अहमद के घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर चोरी की गई। यहां से चोर एक लाख नगद व सोने-चांदी के जेवरात, दो मोबाइल सहित 2 लाख से अधिक का माल ले उड़े। सूचना पर पुलिस ने तहकीकात की है। कार्यवाहक कोतवाल आशुतोष सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है।