फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Laborer's arms and legs amputated while trying to get off a train

Fatehpur News: ट्रेन से उतरने की कोशिश में मजदूर के हाथ-पैर कटे

Wed, 10 Jun 2026 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
Laborer's arms and legs amputated while trying to get off a train
- बलरई स्टेशन निकल जाने की आशंका में चलती ट्रेन से उतरते समय हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसवंतनगर। कानपुर-टूंडला पैसेंजर में चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश में मंगलवार देर शाम मजदूर एक हाथ और एक पैर कट गया। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर सैफई रेफर कर दिया गया।

मंगलवार शाम करीब छह बजे गांव नगला लक्षी निवासी नेत्रपाल (32) इटावा में मजदूरी करने के बाद ट्रेन संख्या 64587 कानपुर-टूंडला पैसेंजर ट्रेन घर लौट रहा था। यात्रा के दौरान उसे झपकी लग गई। बताया गया कि जसवंतनगर रेलवे स्टेशन से ट्रेन के आगे बढ़ने पर उसे भ्रम हो गया कि बलरई स्टेशन निकल चुका है। स्टेशन छूट जाने की आशंका में नेत्रपाल ने घबराहट में चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास किया। इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन के नीचे जा गिरा। हादसे में उसका एक हाथ और एक पैर कट गया। घटना के बाद रेलवे ट्रैक पर घायल अवस्था में पड़े नेत्रपाल को गश्त कर रहे जीआरपी कांस्टेबल ने देख सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसवंतनगर में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसे सैफई आयुर्विज्ञान विवि रेफर कर दिया, जहां उसका उपचार जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed