{"_id":"641608515252b7453d0fb3f4","slug":"laborer-dies-after-being-hit-by-container-one-injured-fatehpur-news-c-12-1-130526-2023-03-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कंटेनर की चपेट में आकर मजदूर की मौत, एक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कंटेनर की चपेट में आकर मजदूर की मौत, एक घायल
Sun, 19 Mar 2023 12:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
Updated Sun, 19 Mar 2023 12:22 AM IST
विज्ञापन
चौडगरा। कंटेनर की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को भर्ती कराया गया है।
थाना क्षेत्र के दूधी कगार मजरे मवैया निवासी स्वर्गीय रामकुमार राजपूत का पुत्र शिवम (22) अपने साथी निवासी गुगौली जितेंद्र सिंह के पुत्र अभय सिंह (20) के साथ बक्सर मोड हाईवे पर पैदल जा रहा था। उसी बीच मोड के पास कानपुर की तरफ जा रहे कंटेनर की चपेट में आ गए। इसमें शिवम की घटनास्थल पर मौत हो गई और अभय सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों मजदूरी करके घर लौट रहे थे।
घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पीएचसी गोपालगंज भेजा। अभय सिंह को कानपुर रेफर किया गया। पुलिस ने शव पीएम के लिए भेजा है। मृतक दो भाई हैं। छोटा भाई सतीश और मां ननकी का रो-रो कर हाल बेहाल है। थाना प्रभारी निरीक्षक कल्याणपुर नीरज यादव ने बताया कि मां ननकी की तरफ से मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
बाइक सवार दो घायल
विजयीपुर। किशनपुर थाने खेमकरनपुर के पास खागा की ओर से आ रहे बाइक सवारों के सामने कुत्ता आ गया। बाइक सवार गिरकर घायल हो गए। बाइक सवार जितेंद्र कुमार निवासी सरौली और उसके रिश्तेदार अशोक बताया जा रहे है। अशोक की हालत गंभीर बताई जा रही है। एंबुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल भेजा गया है। (संवाद)
विज्ञापन
सवा लाख रुपये की ठगी का आरोप
बिंदकी। महिला ने अपने बेटे को विदेश भेजने के नाम पर एक युवक पर सवा लाख रुपये की ठगी करने का आरोप लगाया है। पुलिस को तहरीर में महिला ने आरोपी पर कार्रवाई की मांग किया है।
कोतवाली के प्रतापपुर गांव निवासी महिला शिव देवी पत्नी स्वर्गीय कमलेश सोनकर शनिवार को कोतवाली में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बेटे अमित को विदेश भेजने के लिए बिंदकी कस्बे के मोहल्ला हजरतपुर निवासी रमजान को साल पूर्व सवा लाख रुपये दिए थे। इसके बाद से आरोपी पैसे वापस करने से मना कर रहा है। इंस्पेक्टर एसबी सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
................................
रास्ते से निकलने पर मारपीट
जाफरगंज। थाना क्षेत्र के दलेलखेड़ा निवासी इस्माइल पड़ोसी जमील का जमीनी विवाद कई साल से दीवानी में वाद विचाराधीन है। शनिवार को इस्माइल रास्ते से निकल रहा था, तभी पड़ोसी जमील ने बेटों के साथ निकलने का विरोध किया। विवाद बढऩे पर पिता पुत्रों ने लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। संवाद
.............................
रास्ते से निकलने पर की मारपीट
संवाद न्यूज एजेंसी।जाफरगंज /थाना क्षेत्र के दलेलखेड़ा निवासी इसमाइल पड़ोसी जमील की जमीनी विवाद को लेकर कई वर्षों से दीवानी चल रही है।शनिवार को इस्माइल रास्ते से निकल जा रहा था,तभी पड़ोसी जमील अपने पुत्रों के साथ निकलने का विरोध किया विवाद बढ़ गया पिता पुत्र ने लाठी डंडों से उसकी पिटाई कर दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। (संवाद)