फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Ktuli made ??to beat the champion Budhwan

कटौली को हरा बुढ़वां की बना चैंपियन

Mon, 22 Jun 2015 12:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 22 Jun 2015 12:22 AM IST
विज्ञापन
Ktuli made ??to beat the champion Budhwan

ब्रह्मदेव जूनियर क्रिकेट लीग की शील्ड पर बुढ़वा गांव की टीम ने कब्जा कर

विज्ञापन
दिया। रविवार को हुए फाइनल में उसने टकौली गांव की टीम को हराया। आयोजकों ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया।
बुढ़वा गांव के रामदास स्टेडियम में सात दिवसीय ब्रह्मदेव जूनियर क्रिकेट लीग में 16 टीमों ने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फाइनल में बुढ़वा गांव और टकौली की टीमें पहुंचीं। रविवार को दोनों टीमों के बीच खिताबी मुकाबला हुआ। टकौली के कप्तान रूपेश सचान ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। कप्तान के निर्णय को सही ठहराते हुए टकौली के खिलाड़ियों ने 12 ओवर में 141 रन का स्कोर खड़ा कर दिया। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए बुढ़वा टीम ने नौ विकेट गंवा दिए। इससे मेजबान टीम की धड़कने बढ़ गईं लेकिन अंतिम जोड़ी ने अंतिम ओवर में जीत अपनी झोली में डाल ली। आयोजक संतोष डीलर, मोनू मिश्रा, चंचल सचान और शिवाकांत ने विजयी टीम को ढाई हजार रुपये व शील्ड प्रदान की। उप विजेता टीम को डेढ़ हजार रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed