फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Krishna Dutta topper made in the 10th and 12th Vrisha

10वी में कृष्णदत्त और 12वीं में वरीशा बनी टॉपर

Sat, 07 May 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर Updated Sat, 07 May 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
Krishna Dutta topper made in the 10th and 12th Vrisha
इंटरमीडिएट की टॉपर एएस वरीशा को मिठाई खिलाते माता पिता। - फोटो : अमर उजाला

 जिले में हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट आईसीएसई व आईएससी बोर्ड परीक्षा का परिणाम 95.36 प्रतिशत रहा। हाईस्कूल में कृष्णदत्त त्रिपाठी 97 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉपर बने, जबकि इंटरमीडिएट में एएस वरीशा ने 96 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया। जिले में हाईस्कूल स्तर में दो तथा इंटरमीडिएट स्तर के एक स्कूल के बच्चे परीक्षा में शामिल रहे। हाईस्कूल के कुल 99 तथा इंटरमीडिएट के 52 बच्चे परीक्षा में बैठे, जिनमें हाईस्कूल के 97 तथा इंटरमीडिएट 47 बच्चे उत्तीर्ण हुए।

विज्ञापन


आईसीएससी बोर्ड से संचालित आरवीएस इंटरनेशनल स्कूल के हाईस्कूल के कुल 21 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें सभी ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इस स्कूल के हर्षित बाजपेयी 92  प्रतिशत अंक पाकर स्कूल में पहला तथा शिवम गुप्ता ने 86 प्रतिशत अंक हासिल कर दूसरा स्थान पाया।
विज्ञापन


शहर के प्लेवे इंग्लिश स्कूल सादीपुर में हाईस्कूल के कुल 78 बच्चे परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें 76 ने परीक्षा उत्तीर्ण की और दो बच्चे फेल हो गए। इस स्कूल के कृष्णदत्त त्रिपाठी 97 प्रतिशत अंक पाकर जिला टॉपर बने। इनके बाद चक्रपाणि प्रताप सिंह चंदेल 95.2 प्रतिशत अंक पाकर दूसरा तथा हर्षिता गुप्ता ने 94 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी स्कूल के इंटरमीडिएट की परीक्षा में कुल 52 बच्चे शामिल हुए, जिसमें 47 ने परीक्षा उत्तीर्ण की। इनमें एएस वरीशा  96 प्रतिशत अंक पाकर जिला टापर बनी। गौरव कुमार 95 प्रतिशत अंक हासिल करके जिले में दूसरे स्थान पर रहे। ईशा कृष्णा ने 92.5 प्रतिशत अंक पाकर तीसरा स्थान हासिल किया।

तायबा ने 91.2 प्रतिशत अंक हासिल किया। प्लेवे स्कूल के प्रबंधक हुसैन अख्तर जाफरी, उप प्रधानाचार्य शाहिद अख्तर जाफरी ने बच्चों की इस सफलता पर मिठाई बांटी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उधर, आरवीएस की प्रधानाचार्य लिलियन पीटरसन, कोआर्डिनेटर गीति, रजिस्ट्रार निवेदिता सिंह ने बच्चों की सफलता पर मिठाई बांटी।

इंटरमीडिएट की जिला टॉपर एएस वरीशा डाक्टर बनकर देश की सेवा करना चाहती हैं। डाक्टर आफताब की बेटी होने के कारण उन्होंने अपना कॅरियर मेडिकल लाइन में ही चुना है। वह कहती हैं कि रिजल्ट आ चुका है अब वह मम्मी और पापा की सलाह से मेडिकल लाइन की तैयारी के लिए कोचिंग करने जाएंगी।

कहां कोंचिंग करेंगी अभी इस संबंध मेें कोई योजना नहीं हैं। पिता की मर्जी से कोचिंग के लिए शहर का चुनाव करेंगी। हाईस्कूल के टॉपर कृष्ण दत्त त्रिपाठी एक शिशु मंदिर के शिक्षक रावेंद्र के पुत्र हैं। ग्रामीणांचल में जन्मे इस मेधावी ने अपनी मेहनत और लगन के बूते यह सफलता हासिल की है।


वह फिलहाल इसी स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करके आईआईटी से इंजीनियरिंग करके देश की सेवा करेंगी। वह इस सफलता के पूरा श्रेय स्कूल के प्लेवे स्कूल के प्रबंधक हुसैन अख्तर जाफरी को दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed