फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   kisaan,naher,pani

नहरों से पानी गायब, कागज में चल रहा 1344 क्यूसेक

Wed, 08 Jun 2022 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jun 2022 12:40 AM IST
विज्ञापन
kisaan,naher,pani
फतेहपुर। नहरों के पानी के भरोसे खेती करने वाले किसानों की चिंता बढ़ गई है। शासन से बनाया गया रोस्टर सिर्फ कागजों पर ही दिख रहा है। हकीकत कुछ और है। रोस्टर पर नजर डालें तो इस सप्ताह 1,334 क्यूसेक पानी नहरों में छोड़ा गया है। वास्तविकता यह है कि नहरें सूखी पड़ी हैं या फिर उनमें कीचड़ दिखाई दे रहा है। पानी न होने के कारण खरीफ फसल की तैयारी अधूरी पड़ी है।
विज्ञापन

जिले की निचली गंगा और रामगंगा नहर से 72 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में सिंचाई की जाती है। मलवां, तेलियानी, भिटौरा, हथगाम, हसवा और ऐरायां ब्लाक क्षेत्र के किसान फसलों की सिंचाई के लिए रामगंगा नहर पर निर्भर हैं। इसी प्रकार खजुहा, देवमई, बहुआ, असोथर ब्लाक क्षेत्र के किसान निचली गंगा नहर के पानी के भरोसे खेती करते हैं। एक हफ्ते से नहर में पानी नहीं है। पहले का पानी नहरों की तली में भरा हुआ है, जिससे पशु-पक्षियों की प्यास तो बुझ रही है, लेकिन खेती का काम आगे नहीं बढ़ रहा है।
विज्ञापन

नियमानुसार खरीफ सीजन का रोस्टर अप्रैल महीने से शुरू होता है, जिसमें पानी का आवंटन शासन से किया जाता है। पिछले सप्ताह 1409 क्यूसेक पानी नहर में पानी छोड़ने का रोस्टर था, लेकिन कम क्षमता में पानी दिया गया है। जिले की निचली गंगा नहर में एक सप्ताह और रामगंगा नहर को दूसरे सप्ताह में पानी देने का रोस्टर इस समय चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाकियू के जिलाध्यक्ष राजकुमार सिंह गौतम का कहना है कि धान की नर्सरी के लिए भी किसानों की पानी की आवश्यकता है। दोनों ही नहरों में पानी नहीं है। यदि इस सप्ताह भी नहरों में पानी नहीं छोड़ा गया तो अगले सप्ताह संगठन की ओर जिम्मेदारों का घेराव किया जाएगा।

जिले की नहर में पानी छोड़ने की डिमांड भेजी गई है। ऊपर से नहर में पानी नहीं आ रहा है। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर पानी दिलाने का प्रयास किया जाएगा। फिलहाल अभी खेती के लिए पानी की खास जरूरत भी नहीं है।
- नंदजी गुप्ता, नोडल अधिकारी सिंचाई खंड
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed