फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   kisaan kee jameen par panchaayat bhavan bana, deeem ne lagaee rok

किसान की जमीन पर बन रहा पंचायत भवन, डीएम ने लगाई रोक

Sat, 26 Sep 2020 12:57 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 26 Sep 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
kisaan kee jameen par panchaayat bhavan bana, deeem ne lagaee rok
विजयीपुर(फतेहपुर)। राजस्व टीम की पैमाइश में निर्माणाधीन पंचायत भवन की जमीन किसान के पाले में आ गई है। किसान के पेड़ कटवा कर पंचायत भवन बनवाने का काम शुरू करा दिया गया था, डीएम के निर्देश पर राजस्व टीम ने शुक्रवार को तीसरी बार पैमाइश की, तब किसान को उसकी जमीन मिली।
विज्ञापन

रायपुर भसरौल के मजरा बहरी का डेरा गांव के किसान की जमीन पर 40 साल से पेड़ खड़े थे। ग्राम प्रधान ने ग्राम समाज की जमीन बताकर पेड़ कटवा दिए और उसमें पंचायत भवन बनाने का काम शुरू करा दिया। तब किसान ने एसडीएम खागा को दो बार तहरीर दी थी। फिर भी सही पैमाइश न होने पर किसान को उसकी जमीन नहीं मिली। तब किसान ने जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई। फिर डीएम संजीव सिंह के निर्देश पर तीसरी बार पैमाइश हुई। इसमें
विज्ञापन

नायब तहसीलदार संतोष कुशवाहा, राजस्व निरीक्षक कुलदीप सिंह, ज्ञानेंद्र सिंह ने पुलिस टीम के साथ पैमाइश की। इसमें पंचायत भवन बनने वाली जमीन किसान को दिलाई गई। राजस्व टीम ने पंचायत भवन के निर्माण को रोक दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed