फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Kings XI and Nonara register wins in Mangalpur Takauli.

Fatehpur News: मंगलपुर टकौली में किंग्स इलेवन और नोनारा ने दर्ज की जीत

Mon, 22 Jun 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Kings XI and Nonara register wins in Mangalpur Takauli.
फोटो-37-आशीष को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित करते पदाधिकारी। संवाद
अमौली। क्षेत्र के मंगलपुर टकौली में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट के तहत रविवार को दो मुकाबले खेले गए। पहले मैच में किंग्स इलेवन ने कलाना को हराया। दूसरे मुकाबले में नोनारा ने अमौली को पराजित किया।
विज्ञापन

पहला मुकाबला किंग्स इलेवन और कलाना के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए किंग्स इलेवन ने 128 रन बनाए। जवाब में कलाना की टीम 107 रनों पर सिमट गई। शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच विकेट लेने वाले हर्षित को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन

दूसरे मैच में नोनारा और अमौली की टीमें आमने-सामने रहीं। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नोनारा ने 143 रन बनाए। इसमें बल्लेबाज आशीष ने 22 रनों का योगदान दिया। जवाब में अमौली की टीम 99 रनों पर ऑलआउट हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान अमौली के बल्लेबाज भूपेंद्र, राहुल और सूरज बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। तीन विकेट लेने वाले आशीष को मैन ऑफ द मैच से सम्मानित किया गया। इस मौके पर श्यामजी गोस्वामी, राजू, संचित, अर्पित, पंकज रैना सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed