फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Kiln owner and councilor grabbed Rs 13 lakh

Fatehpur News: भट्ठा मालिक व सभासद ने 13 लाख रुपये हड़पे

Tue, 09 Jan 2024 12:08 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 09 Jan 2024 12:08 AM IST
विज्ञापन
Kiln owner and councilor grabbed Rs 13 lakh
फतेहपुर। शहर के एक भट्ठा मालिक और उसके सभासद साथी पर 13 लाख रुपये का कोयला हड़पने का आरोप लगा है। पुलिस ने कोयला व्यापारी की तहरीर पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के रामगंज पक्का तालाब निवासी अर्जुन सिंह ने बताया कि वह भट्ठों पर कोयला सप्लाई करते हैं। वर्ष 2018 में उनकी मुलाकात कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड स्थित मस्जिद के बगल वाली गली निवासी एहसान और मुस्लिम इंटर कॉलेज के नजदीक रहने वाले सभासद भोले नवाब से हुई।
विज्ञापन

एहसान ने बताया कि वह लोग चौफेरवा गांव में अचाकापुर मोड़ के पास बाबा ब्रिक फील्ड नाम से एक भट्ठे का संचालन करते हैं। उन लोगों ने उधार में 13 लाख 72 हजार 492 रुपये का कोयला खरीदा। ईंट पकने के बाद रुपये लौटाने की बात कही, लेकिन उन्होंने रुपये नहीं दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वह उनके भट्ठे से एक लाख 78 हजार 500 रुपये के ईंट ले आया। लेकिन शेष रुपये उन लोगों ने नहीं दिए। उसका 11 लाख 93 हजारर 992 रुपये बकाया है। अर्जुन का कहना है कि वह लोग रुपये वापस करने के बजाय गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। कोतवाल एसबी सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed