फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Kiln laborer crushed with loader, jammed

लोडर से कुचल कर भट्ठा मजदूर की मौत, जाम लगाया

Thu, 06 Feb 2020 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 12:33 AM IST
विज्ञापन
Kiln laborer crushed with loader, jammed
बहुआ (फतेहपुर)। बांदा-टांडा मार्ग पर सात घंटे के भीतर बुधवार रात हुए दूसरे सड़क हादसे में भी एक मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। दो थानों और तीन पुलिस चौकियों का फोर्स पहुंचा। किसी तरह परिजनों को शांत कर एक घंटे बाद यातायात बहाल कराया गया।
विज्ञापन

ललौली थाना क्षेत्र के सिधांव निवासी मंझिल रैदास (45) भट्ठा मजदूर थे। मजदूरी कर रात को पैदल घर जा रहा था। गांव के मोड़ पर पहुंचा तभी बांदा की ओर जा रहे तेज रफ्तार लोडर ने मजदूर को पीछे से टक्कर मार दी। मौके पर ही मजदूर की मौत हो गई। हादसे से नाराज होकर ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना पर एसओ प्रदीप यादव, गाजीपुर एसओ आशीष सिंह, बहुआ चौकी इंचार्ज उमाकांत, शाह चौकी इंचार्ज मुकेश सिंह, दतौली चौकी इंचार्ज प्रवीण कुमार सिंह पहुंचे। पुलिस ने परिजनों व ग्रामीणों को समझा बुझाकर शांत किया। परिजनों को मुआवजे का आश्वासन दिया। परिजन अधिकारियों को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। करीब एक घंटे बाद यातायात बहाल हो सका। जाम से दोनों तरफ वाहनों की कतारें लग गई। घटना से मां कुंवारिया का हाल बेेहाल हो गया। उसके चार बेटे महेंद्र, जितेंद्र, धीरेंद्र, पुष्पेंद्र व एक बेटी प्रियंका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed