फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Killer accused absconded, attachment notice in maiden

हत्यारोपी पत्नी फरार मायके में कुर्की की नोटिस चस्पा

Wed, 11 Nov 2020 10:06 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2020 10:06 PM IST
विज्ञापन
Killer accused absconded, attachment notice in maiden
पति की हत्या के मामले में चार साल से फरार महिला के मायके में बुधवार को पुलिस ने कुर्की की नोटिस चस्पा की है। महिला कोर्ट में आत्मसमर्पण नहीं करती तो मायके वालों के घर की कुर्की का आदेश पुलिस लेगी। महिला का पिता जेल में है, हालांकि उसके दो चाचा जमानत पर बाहर आ गए हैं।
विज्ञापन

जाफरगंज थाना क्षेत्र के नयापुरवा निवासी जयपाल की बेटी उर्मिला देवी की शादी पड़ोसी गांव बुधौली निवासी प्रवीण कुमार के साथ हुई थी।
2016 में चांदपुर थाने के मदुरी पेट्रोल पंप के पास प्रवीण की हत्या कर दी गई थी। मामले में प्रवीण के परिजनों ने पत्नी उर्मिला, ससुर जयपाल और उर्मिला के दो चाचा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई थी। मामले में महिला को छोड़कर बाकी आरोपी कोर्ट में हाजिर हो गए।
विज्ञापन

उर्मिला हाजिर नहीं हुई। पुलिस ने उर्मिला का 13 दिसंबर 2019 को गैरजमानतीय वारंट भी कोर्ट से लिया। इसके बाद भी उर्मिला पकड़ में नहीं आई। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर अब कुर्की की कार्रवाई शुरू की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष डीडी सिंह ने बताया कि जांच अधिकारी सीओ संजय शर्मा के निर्देश पर महिला के मायके नयापुरवा में नोटिस का तामीला कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed