{"_id":"69d013eeca58b1f4030194db","slug":"kikshauksha-plunged-into-darkness-for-25-days-5000-villagers-grapple-with-drinking-water-crisis-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-152178-2026-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: 25 दिन से अंधेरे में किक्षौक्षा, पेयजल संकट से जूझ रहे पांच हजार ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: 25 दिन से अंधेरे में किक्षौक्षा, पेयजल संकट से जूझ रहे पांच हजार ग्रामीण
विज्ञापन
ललौली। बहुआ ब्लॉक के किक्षौक्षा गांव में विद्युत आपूर्ति बाधित होने से करीब पांच हजार लोग परेशान हैं। गांव में विद्युत आपूर्ति लगभग 25 दिनों से बंद है। जर्जर तार टूट गए और पोल झुक गए हैं। ग्रामीणों की शिकायत के बावजूद विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। इससे पेयजल और अन्य आवश्यक कामों में भारी समस्या आ रही है।
गांव निवासी बृजेश तिवारी, कमलेश तिवारी, सैलू लोधी, पुतानी, विजय, सुरेश लोधी, बाबू लोधी आदि ने बताया कि विद्युत आपूर्ति बंद होने से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हैंडपंप खराब होने के कारण पानी के लिए लोगों को दूसरे जगह जाना पड़ रहा है। सबमर्सिबल पंप भी नहीं चल पा रहे हैं। गर्मी से राहत नहीं मिल पा रही और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद हैं। मोबाइल चार्ज करने के लिए भी दूसरे गांव जाना पड़ रहा है।
परेशान ग्रामीणों ने शुक्रवार शाम एकत्र होकर विरोध जताया और विद्युत आपूर्ति बहाल करने की मांग की। उनका कहना है कि विद्युत सप्लाई शाह उपकेंद्र से आती है लेकिन जर्जर तार और पोल कई साल से बदले नहीं गए हैं। पोलों की दूरी अधिक होने के कारण तार लटकते रहते हैं। करीब 25 दिन पहले कुछ स्थानों पर तार टूटकर गिर गए थे जिसके बाद सप्लाई बाधित हो गई।
विज्ञापन
अवर अभियंता अभिषेक तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों ने पोल और तार बदलवाने की मांग की थी जिसके बाद सप्लाई जोड़ने में देरी हुई। अब पोल और तार बदलवा कर विद्युत सप्लाई जल्द चालू करवा दी जाएगी।