{"_id":"6a2c5aeb9590db4e7c0cd1a0","slug":"kicks-and-punches-exchanged-at-cmo-office-compromise-reached-after-the-scuffle-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-156592-2026-06-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: सीएमओ कार्यालय में चले लात-घूंसे, मारपीट के बाद समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: सीएमओ कार्यालय में चले लात-घूंसे, मारपीट के बाद समझौता
विज्ञापन
फतेहपुर। सीएमओ कार्यालय में शुक्रवार को कर्मचारियों और एक नर्सिंग होम संचालक के बीच कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। हंगामा बढ़ने पर पुलिस को मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस नर्सिंग होम संचालक को कोतवाली ले गई। शुरुआत में सीएमओ कार्यालय की ओर से सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाया गया। हालांकि बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया।
शहर के शांतिनगर स्थित नैन्सी हॉस्पिटल को सीएमओ की कार्रवाई में कुछ दिन पहले सील किया गया था। इसी से जुड़े कागजी कार्य पूरे कराने के लिए हॉस्पिटल संचालक विनय कुमार सीएमओ कार्यालय पहुंचे थे। यहां पटल प्रभारी बाबू अन्निकेत से उनकी किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते दोनों में मारपीट शुरू हो गई।
बाबू अन्निकेत का आरोप है कि संचालक ने कागजात की मांग की। इस पर उन्हें बताया गया कि दस्तावेज तैयार कर अधिकारियों को दिखाए जाएंगे। संचालक ने इसी बात पर गाली-गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी और सरकारी कार्य में बाधा डाली। नर्सिंग होम संचालक की पत्नी शिवानी ने आरोप लगाया कि बाबू ने रुपये की मांग की और न देने पर पति विनय को तीन साथियों के साथ मिलकर बंधक बनाकर बेल्ट से पीटा।
विज्ञापन
मामले को लेकर विभागीय अधिकारी बयान देने से बचते रहे। सीएमओ उदयभान सिंह से कॉल कर संपर्क करने की कोशिश की गई लेकिन उनका नंबर नॉट रीचेबल जाता रहा। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौता हो गया है। नर्सिंग होम संचालक को कोतवाली से छोड़ दिया गया है।