फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Khaira disease in paddy due to lack of rain

Fatehpur News: बारिश की कमी से धान में लग रहा खैरा रोग

Sat, 02 Sep 2023 12:37 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sat, 02 Sep 2023 12:37 AM IST
विज्ञापन
Khaira disease in paddy due to lack of rain
थरियांव। आए दिन मौसम के उतार चढ़ाव ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कभी तेज धूप, तो कभी बूंदाबांदी से धान की फसलें रोगों से ग्रसित हो रही हैं। धान की फसलों में पानी की कमी होने से कीड़ा लगने के साथ ही आयरन जिंक की कमी हो रही है। इसकी पुष्टि कृषि वैज्ञानिकों ने की है।
विज्ञापन

मौसम के कारण धान में खैरा रोग लगना शुरू हो गया है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. जितेंद्र सिंह ने बताया कि फसल में नीम के तेल का छिड़काव सबसे उपयोगी साबित हो सकता है। हालांकि पानी की कमी दूर करना जरूरी है। धान की फसलों पर खास ध्यान देने की जरूरत होती है। रोपाई के बाद निराई होती है। उस समय पानी की सख्त जरूरत होती है।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञों का कहना है कि जिन फसलों में पानी की हल्की कमी होगी, उनमें कीड़े लग सकते हैं। कीड़े पौधों के नीचे छेद कर देते हैं और फसल धीरे धीरे बर्बाद हो जाती है। पानी की कमी होने पर खेतों में आयरन व जिंक की कमी होने लगती है। आयरन की कमी होने से फसलें सूखने लगती हैं। पत्तियां लाल होने लगती हैं। इससे बचाव के लिए सिंचाई करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.......................
ऐसे करें बचाव
विलंब से रोपे गए धान में कल्ले कम बन रहे हैं और इनमें खैरा रोग लग रहा है। जिससे धान की फसल पीली व भूरी पड़ रही हैं। रोग के निदान के लिए एक बीघा फसल में 3.5 किलो यूरिया एवं एक किलो जिंक 150 लीटर पानी में घोलकर शाम के समय छिड़काव करें।
......................

आशिकपुर औरेइया निवासी ननकऊ सिंह ने बताया कि समय से बारिश न होने के साथ अधिक तापमान से धान के पौधों में ऊपर की पत्तियां पीली पड़ रही हैं। इसके कारण धान की फसल बर्बाद होती जा रही है।

......................

मुसईपुर मजरे रामपुर थरियांव निवासी वीरेंद्र यादव ने बताया कि इस वर्ष बारिश कम होने से धान की फसल में खैरा रोग लग रहा है। इसके बचाव के जतन कर रहे हैं। पानी नहीं होने से परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed