फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Kaushambi the drubbing given to Fatehpur

कौशांबी ने फतेहपुर को दी शिकस्त

Thu, 23 Apr 2015 11:52 PM IST
अमर उजाला फतेहपुर
अमर उजाला फतेहपुर Updated Thu, 23 Apr 2015 11:52 PM IST
विज्ञापन
Kaushambi the drubbing given to Fatehpur
उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से आयोजित अंतरजनपदीय प्रतियोगिता में अंडर 19 में तीसरे दिन फतेहपुर और कौशांबी टीम के बीच प्रतियोगिता हुई। इसमें कौशांबी टीम के खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए फतेहपुर टीम को शिकस्त दी।
विज्ञापन

गुरुवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम में मैच के दौरान कौशांबी ने टास जीतकर पहले फतेहपुर को बैटिंग करने का मौका दिया। फतेहपुर की टीम 117 रन बनाकर आल आउट हो गई। फतेहपुर टीम से मुकेश यादव ने सर्वाधिक 40 रन व दिलशाद पठान ने 14 रनों का योगदान दिया। कौशांबी ने जवाब में दो विकेट खोकर 33.5 ओवर में 118 रनों के लक्ष्य को पार कर आठ विकेट से इस मैच को जीत लिया। कौशांबी की ओर से सर्वाधिक रन राघवेंद्र 35, शुभम पाल ने 29, अली खान ने 24 रन नाट आउट रहे। मुख्य अतिथि राजकीय इंटर कालेज के प्रधानाचार्य उदय प्रताप व जनपद के लेखाधिकारी मनोज त्रिपाठी रहे। सेलेक्टर उबैद कमाल, अंपायर तरण कपूर, सतीश पांडेय, एफडीसीए के अध्यक्ष सैफ उद्दीन, सचिव प्रिंस रियासल अली, उपाध्यक्ष स्वरूपराज सिंह जूली, महेंद्र यादव ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया। शुक्रवार को रायबरेली और हमीरपुर बांदा टीम के बीच क्रिकेट मैच होगा। यूपीसीए के उपाध्यक्ष एवं एफडीसीए के सचिव प्रिंस रियासत अली ने बताया कि अंडर 16 और अंडर 19 के चयनित खिलाड़ियों का मेडिकल चेकअप भी हो रहा है जिससे फतेहपुर जोन की चयनित खिलाड़ियों की टीम घोषित की जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed