फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   kanya phaundeshan ne gareeb betee ke nikaah ko dee saugaat

कन्या फाउंडेशन ने गरीब बेटी के निकाह को दी सौगात

Thu, 18 Jun 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
kanya phaundeshan ne gareeb betee ke nikaah ko dee saugaat
पीरनपुर में सामान देते कन्या फाउंडेशन के लोग । - फोटो : FATEHPUR
फतेहपुर। जरूरतमंद की हर मदद की थीम पर काम करने वाले कन्या फाउंडेशन ने बुधवार को गरीब परिवार की बिटिया की आंखों में चमक भर दी। परिवार भी बिटिया की आंखों की चमक देखकर गदगद हो उठा। फाउंडेशन ने बिटिया के निकाह के लिए गृहस्थी के सामान के अलावा जेवर दिए।
विज्ञापन

पीरनपुर मोहल्ले के भोले की नातिन वसीला की बरात 20 जून को बांदा के असलम लेकर आ रहे हैं। वसीला की अम्मी अकबरी बेगम का करीब सात साल पहले इंतकाल हो गया था। इसके बाद अब्बू अनीस उर्फ छोटे की मौत हो गई। माता और पिता की मौत के बाद वसीला और छोटे भाई बहन की परवरिश की जिम्मेदारी मजदूरी करने वाले भोले पर आ गई। लॉकडाउन के पहले निकाह की तारीख मुकर्रर हो जाने के बाद भोले का परिवार उधेड़बुन में था कि मुश्किल में किस तरह से बिटिया का ब्याह रचाया जाएगा। वर पक्ष तारीख आगे बढ़ाने के लिए राजी नहीं था। इस जानकारी पर कन्या फाउंडेशन ने मदद का फैसला लिया।
विज्ञापन

बुधवार को फाउंडेशन के मोहम्मद आसिफ और संदीप की टीम ने गरीब की चौखट पर उपहार के साथ कदम रखा। आलमारी, बेड सेट, पंखा, बक्सा, मिक्सर, टंकी, डोंगा सेट, शरबत सेट, प्रेस, घड़ी, मेकअप के सामान के साथ सोने की दो अंगूठी और चांदी के बिछिया भेंट किए। इस मौके पर डॉ. दयानंद चौधरी, डॉ. अनामिका सिंह, एहसान अहमद, धीरज कुमार, अप्पू, गाजी अब्दुर्रहमान, प्रदीप साहू भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed