फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jwalaganj transformer broke down again after two hours, supply stalled for 20 hours

Fatehpur News: ज्वालागंज ट्रांसफार्मर दो घंटे बाद फिर खराब, 20 घंटे ठप रही आपूर्ति

Thu, 28 May 2026 01:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Jwalaganj transformer broke down again after two hours, supply stalled for 20 hours
फोटो-33- बिजली लाइन ठीक करता बिजली कर्मी। संवाद - फोटो : चौबेजोत के पास हुए हादसे के बाद जांच करती पुलिस।
लोधीगंज। शहर के ज्वालागंज बस स्टैंड स्थित ट्रांसफार्मर में मंगलवार रात फिर से खराबी आने से इलाके की बिजली व्यवस्था चरमरा गई। मंगलवार रात से बुधवार पूरे दिन बिजली गुल रहने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। करीब 15 से 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति बंद रहने से गर्मी में लोग बेहाल हो गए। इसका असर अहमदगंज, ज्वालागंज और रोडवेज बस स्टॉप इलाके समेत करीब पांच हजार की आबादी पर पड़ा।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि मंगलवार को भी ट्रांसफार्मर खराब हुआ था। इसे शाम तक ठीक कर सप्लाई बहाल कर दी गई थी लेकिन देर रात फिर तकनीकी खराबी आ गई। बुधवार को पूरा दिन बीतने के बाद शाम करीब छह बजे बिजलीकर्मी ट्रांसफार्मर की मरम्मत करते नजर आए। लंबे समय तक बिजली न आने से घरों में पानी की समस्या भी खड़ी हो गई। लोगों ने बिजली विभाग से स्थायी समाधान की मांग की है।

फोटो-33- बिजली लाइन ठीक करता बिजली कर्मी। संवाद

फोटो-33- बिजली लाइन ठीक करता बिजली कर्मी। संवाद- फोटो : चौबेजोत के पास हुए हादसे के बाद जांच करती पुलिस।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed