फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Junaid and Phool Singh won in Dangal competition

Fatehpur News: दंगल प्रतियोगिता में जुनैद व फूलसिंह ने मारी बाजी

Wed, 02 Oct 2024 12:23 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 12:23 AM IST
विज्ञापन
Junaid and Phool Singh won in Dangal competition
औंग। मलवां ब्लॉक के अभयपुर के दरियापुर कटरी में दंगल का आयोजन हुआ। इसमें क्षेत्र व गैर जनपदों से आए पहलवानों के बीच 40 कुश्तियां हुईं। 40 कुश्तियों में दो आखिरी चरण तक पहुंचीं। इसमें पहली कुश्ती जिगनी के जुनैद व मूसानगर के सोनू के बीच हुई। दोनों पहलवान करीब दो घंटे तक अपने दांव-पेचों से एक-दूसरे को पटकनी देने की कोशिश करते रहे। अंत में जुनैद ने सोनू को पटकनी देते हुए विजय हासिल की। दर्शकों की भीड़ ने जुनैद का उत्साहवर्धन करते हुए तालियों से स्वागत किया। दूसरी कुश्ती बरेठर के फूल सिंह व पुखरायां के दलवीर के बीच खुई। इसमें फूल सिंह ने दलवीर को पटकनी देते हुए जीत हासिल की। पूर्व प्रधान संजय सिंह गौतम व औंग के रामचंद्र पटेल ने पहलवानों के हाथ मिलवाकर कुश्ती की शुरुआत कराई। इस मौके पर युवक मंडल कमेटी के हनुमान निषाद, परशुराम निषाद, रामदास निषाद, सुनील निषाद, रणधीर सिंह गौतम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed