{"_id":"64536d6fe3ebdcadf1ffe87aec698229","slug":"jndgi-death-are-not-nursing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" जंदगी नहीं मौत दे रहे नर्सिंगहोम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंदगी नहीं मौत दे रहे नर्सिंगहोम
अमर उजाला ब्यूरो फतेहपुर
Updated Wed, 30 Sep 2015 12:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिंदगी बचाने का दम भरने वाले नर्सिंग होम मौत बांट रहे हैें। पखवारेभर में नसिंग होम में तीन की जान जा चुकी है। स्वास्थ्य महकमा नोटिस जारी करता है और वक्त बीतने के साथ ही मामले को किसी न किसी तरह रफा दफा कर दिया जाता है।
बताते चलें कि पांच सितंबर को शहर के तान्या नर्सिंग होम में महना गांव के पिंटू दुबे की पत्नी शशि की लंबे इलाज के दौरान मौत हो गई थी। शशि को एक सितंबर को बच्चा हुआ था। तीन दिन भर्ती रही प्रसूता की हालत बिगड़ने पर नर्सिंग होम से उसे रेफर कर दिया गया था, जिसे कानपुर में मृत घोषित कर दिया गया था।
जिस पर परिजनों ने हंगामा किया था। इसी प्रकार सकीना बेगम पत्नी इम्तियाज निवासी शाहपुर सीएचसी हथगाम को प्रसव पीड़ा के चलते लोधीगंज स्थित अवंतीबाई हास्पिटल में छह सितंबर को ही भर्ती कराया गया था। यहां पर प्रसव कराया गया, जिसमें मृत बच्चा पैदा हुआ।
विज्ञापन
इस मामले में परिजनों ने गलत इलाज के चलते नवजात की मौत होने का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। इन दो मौतों के बाद सोमवार की रात जयरामनगर की गयाश्री पत्नी नरेंद्र कुमार की न्यू अल कबीर हास्पिटल में मौत हो गई। यहां पर गयाश्री की बच्चेदानी का आपरेशन किया गया था। इस मामले में भी परिजनों ने हंगामा काट करके गलत इलाज किए जाने का आरोप लगाया है।
सीएमओ डॉ. विनय कुमार पांडेय कहते हैं कि नर्सिंग होम के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। पूर्व में कई कार्रवाईयां की गई हैं। न्यू अल कबीर हास्पिटल के प्रबंधन से नोटिस का जवाब मांगा गया है। स्वास्थ्य विभाग जवाब के बाद वाजिब कार्रवाई अमल पर लाएगा।