फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   jile mein teen aur korona pojitiv mile

जिले में तीन और कोरोना पॉजिटिव मिले

Sun, 21 Jun 2020 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
jile mein teen aur korona pojitiv mile
फतेहपुर। कोरोना संक्रमण के चौबीस घंटे के भीतर तीन नए मामले सामने आए हैं। इनमें दो महिलाएं हैं। जिले में अब कोरोना संक्रमितों की तादाद 113 हो गई है। प्रशासन ने तीनों गांवों को कंटेनमेंट जोन बना दिया है। आवाजाही पर रोक लगा दी गई है।
विज्ञापन

धाता पीएचसी के सिहारी पट्टी निवासी एक शख्स 10 जून को दिल्ली से लौटकर आया था। खागा सीएचसी के चितौली गांव की एक महिला 12 जून को दिल्ली से लौटी थी। 14 जून को अमौली सीएचसी के बुढ़ंदा गांव की महिला भी यहीं से आई थी। 17 जून को इन सभी का सैंपल पीजीआई लखनऊ भेजा गया था। शनिवार को आई रिपोर्ट में यह तीनों कोरोना संक्रमित निकले। डीएम संजीव सिंह ने बताया कि नए मामले सामने आने पर तीनों के गांवों को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया। इन गांवों के रास्तों को चारों तरफ से सील कर दिया गया है। इससे कि आवाजाही न हो सके।
विज्ञापन

बुढ़ंदा गांव में चौथा संक्रमित निकलने से दहशत
अमौली। ब्लाक इलाके में कोरोना संक्रमित मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। शनिवार को बुढ़ंदा में चौथा केस सामने आने से गांव में दहशत फैल गई। यहां 13 जून को दिल्ली से आए पति-पत्नी व बेटे की रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। 14 जून को दिल्ली से मायके आई 25 वर्षीय युवती को 17 जून को सैंपलिंग के लिए नेवलापुर भेजा गया था। महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आने से ग्रामीण सहम गए हैं। सीएचसी के चिकित्सक डॉ. पुष्कर कटियार ने बताया कि युवती को एंबुलेंस से खागा एलवन श्रेणी के आश्रम पद्धति विद्यालय भेजा गया है। संपर्क में आने वाले परिजनों व दूसरे लोगों को सैंपलिंग के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed