{"_id":"68c1c7f7e438a8c0230f2924","slug":"jewellery-worth-rs-6-lakh-stolen-after-breaking-the-lock-of-businessmans-room-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-140542-2025-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कारोबारी के कमरे का ताला तोड़कर छह लाख के जेवर चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कारोबारी के कमरे का ताला तोड़कर छह लाख के जेवर चोरी
विज्ञापन
फोटो-24-टूटी पड़ी अलमारी। संवाद
धाता। थाना क्षेत्र के लिहयी बाजार में बुधवार रात चोर चूड़ी कारोबारी महिला के कमरे में घुसकर छह लाख कीमत के जेवर चुरा ले गए। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने जांच की।
खरसेड़वा निवासी फूलबानो लिहयी बाजार में छेद्दू के घर में किराये पर रहती हैं। वे छेद्दू की दुकान भी किराये पर लेकर चूड़ियों का कारोबार करती हैं। भाई इदरीश, पुत्री आमना, भाभी मसरीफा और भाई का एक बच्चा रहता है।
फूलबानो और इदरीस चूड़ियों की खरीदारी के लिए मंगलवार को फिरोजाबाद गए थे। ड्रोन और चोरों की अफवाह के चलते आमना, मसरीफा अपने बच्चे के साथ मकान मालिक के नीचे हिस्से में बने कमरे में सोने गईं थीं।
विज्ञापन
चोर रात को छत के रास्ते फूलबानो के कमरे तक पहुंचे। यहां अलमारी का ताला तोड़कर करीब छह लाख कीमत के जेवर चुरा ले गए। मकान मालिक का पुत्र सद्दाम छत पर सो रहा था। सुबह उसकी नींद खुली तो उसने परिजन को खबर दी।
मसरीफा ने बताया कि चोर सोने के दो जोड़ी टॉप्स, दो लाॅकेट, एक चेन, अंगूठी, कान की बाली व चांदी की पायल समेत छह लाख कीमत के जेवर चुरा ले गए हैं। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने जांचकर साक्ष्य जुटाए हैं। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।