फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jan Chetna Yatra organized to bring water in canals

Fatehpur News: नहरों में पानी लाने के लिए निकाली जन चेतना यात्रा

Sun, 25 Feb 2024 12:39 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Sun, 25 Feb 2024 12:39 AM IST
विज्ञापन
Jan Chetna Yatra organized to bring water in canals
फोटो-10-यात्रा निकालते संगठन के सदस्य। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
अमौली। किसान मजदूर युवा शक्ति ने दो दिवसीय जन चेतना यात्रा शुरू की। जन चेतना यात्रा जहानाबाद से कलाना, टकौली, नोनारा, कापिल, पपरेंदा रोटी, रोटी चौराहा, रूसिया, बाबूपुर होते हुए नसेनिया में रात्रि विश्राम किया।
किसान मजदूर युवा शक्ति संगठन पहले भी नहरों में पानी लाने के लिए अभियान चला चुका है। जन चेतना यात्रा के माध्यम से नहरों में पानी की मांग को लेकर गांव-गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। यात्रा में संस्था के सदस्य विभिन्न प्रकार की तख्ती तथा बैनर लेकर किसानों से संपर्क कर रहे हैं।
विज्ञापन

नहरों में पानी लाओ, खेत खेती जीवन बचाओ जैसे स्लोगन से लिखे पंप्लेट्स के साथ नारे भी लगाते रहे। यात्रा के आयोजक अध्यक्ष मनोज उत्तम ने बताया कि रविवार को नसेनिया से चलकर बीघनपुर, न्योरी, बुढ़वा, हुसैनाबाद, गढ़वा, चतनपुर, पहाड़ीपुर, देवचली, मिर्जापुर होते हुए अमौली में समापन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed