फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   jam,FATEPUR NEWS

सड़क धंसने से फंसा ट्रक, चार घंटे लगा जाम

Wed, 22 Jan 2020 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 01:03 AM IST
विज्ञापन
jam,FATEPUR NEWS
सड़क धंसने के फंसे ट्रक को निकालने का प्रयास करती जेसीबी। - फोटो : FATEHPUR
छिवलहा(हथगाम)। हुसैनगंज-कड़ा मार्ग पर मंगलवार की सुबह मौरंग लदा एक ट्रक सड़क में धंस गया। इससे यातायात ठप हो गया। लोग घंटों परेशान रहे। बाद में क्रेन के सहारे ट्रक को हटवाकर चार घंटे बाद यातायात चालू कराया जा सका।
विज्ञापन

कस्बे में विश्व बैंक से प्रस्तावित हुसैनगंज-कड़ा मार्ग का निर्माण कार्य लगभग छह माह से चल रहा है। छिवलहा कस्बे में आधी पटरी सीमेंटेड सड़क का निर्माण हो रहा है। दूसरी पटरी में बारिश के समय कीचड़ के चलते सड़क धंस रही है। आए दिन कोई न कोई वाहन इसमें फंस जाता है। मंगलवार को सुबह लगभग नौ बजे कस्बे के अंदर एक ओवरलोड मौरंग लदा ट्रक दिवाकर मिठाई की दुकान के सामने सड़क धंसने से फंस गया। कस्बे के अंदर से आने जाने वाले वाहनों का आवागमन ठप हो गया। छिवलहा चौकी इंचार्ज विवेक सिंह सूचना मिलने पर सिपाहियों के साथ पहुुंचे। हुसैनगंज की तरफ से आने वाले वाहनों को छिवलहा पुलिया से देवदासपपुर होते हुए हथगाम की तरफ पलिया से निकला गया। वहीं से हुसैनगंज जाने वाले वाहनों को छिवलहा पुलिया में नहर के पास निकला गया। चार घंटे बाद क्रेन व जेसीबी बुलाकर ट्रक को हटाया जा सका। इसके बाद छिवलहा कस्बे के अंदर आवागमन चालू हो सका। व्यापार मंडल अध्यक्ष जियाउल हक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मेराजुल हसन, उपाध्यक्ष पवन गुप्ता का कहना है कि सड़क का कार्य धीमा होने व मौरंग से लदे ओवरलोड ट्रक चलने से यह समस्या कस्बे में आए दिन बनी रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed