फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Jail Road pit incident came days

जेल रोड पर गड्ढे, आए दिन होते हादसे

Mon, 22 Jun 2015 12:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Mon, 22 Jun 2015 12:24 AM IST
विज्ञापन
Jail Road pit incident came days

नउवाबाग से राधानगर तक सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। कई स्थानों पर 3-4 फिट गहरे गड्ढे हो गए हैं। गड्ढों में गिरकर एक दर्जन से अधिक लोग घायल होकर अस्पताल पहुंच चुके हैं। वाहनों के आवागमन से आसपास इलाकाें में धूल उड़ने से लोगों का बुरा हाल है।

विज्ञापन

बांदा-रायबरेली की सड़क एनएच-232 में निर्गत होेने से लोक निर्माण विभाग ने सड़क की मरम्मत का कार्य बंद करा दिया है, जिससे नउवाबाग से राधानगर तक करीब आठ किमी की सड़क पूरी तरह से ध्वस्त हो गई है। मौरंग व गिट्टी से लोड ट्रकों के आवागमन से सड़क में डामर भी उखड़ गया है। पूरी सड़क गलियारा बन गई है, जिसमें बाइक सवार राहगीर आए दिन गिरकर चोटिल होते हैं। व्यापारियों ने कई बार जिला प्रशासन को ज्ञापन देकर सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग की है लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। तहसील, जयराम नगर और राधा नगर चौराहे पर सबसे ज्यादा परेशानी व्यापारियों को उठानी पड़ रही है। वाहनों के निकलने पर उड़ने वाली धूल दुकानों में रखे सामान पर जम जाती है, जिससे अधिकतर सामान खराब हो जाता है। वहीं उखड़ी हुई गिट्टियां भी छिटक कर दुकानों में पहुंचती है, जिससे दुकानों में लगेे कांच के फर्नीचरों से टकराती है। इससे फर्नीचर भी टूटकर बर्बाद हो जाता है।
विज्ञापन


कोट
नउवाबाग से राधानगर की सड़क एनएचआई के अंडर में है, जिसका कोराई मोड़ से शाह तक नया बाईपास बनने के बाद राधानगर से नउवाबाग तक की सड़क लोक निर्माण विभाग के हैंडवर्क होने के बाद ही पीडब्लूडी से सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। - एके वर्दिया, अधिशाषी अभियंता, प्रांतीय निर्माण खंड।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
नउवाबाग से राधानगर की सड़क की मरम्मत कुछ दिन पहले कराई गई है। ओवर लोड वाहनों के आवागमन से सड़क जल्द ही खराब हो जाती है। के बाद फिर से मरम्मत कराई जाएगी। - सीएम द्विवेदी, प्रोजेक्ट मैनेजर, एनएचआई रायबरेली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed