{"_id":"6317a7806b7d275ea3306a09","slug":"jaanch-fatehpur-news-knp7167601158","type":"story","status":"publish","title_hn":"दमकल विभाग ने होटल, अस्पतालों पर चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दमकल विभाग ने होटल, अस्पतालों पर चलाया चेकिंग अभियान
विज्ञापन
होटल में यत्रों की जांच करती अग्निशमन विभाग की टीम। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहपुर। लखनऊ के होटल में हुई आग की घटना के बाद मंगलवार को दमकल विभाग सतर्क हुआ है। विभाग ने ऊंची इमारतों में संचालित प्रतिष्ठानों में अग्निशमन सुरक्षा व्यवस्था की पड़ताल की।
विभाग की टीम को होटल, मॉल व प्राइवेट अस्पताल सभी जगहों पर कमियां मिलीं। अधिकारियों का कहना है कि इन सभी के संचालकों को नोटिस जारी किया जाएगा।
दमकल विभाग के सीएफओ उमेश गौतम और एफएसओ तेज प्रकाश वर्मा ने शहर के ज्वालागंज स्थित होटल डिप्लोमेट का निरीक्षण किया। होटल की ऊंचाई करीब 15 मीटर है। इसके चारों ओर करीब छह मीटर की जगह होनी चाहिए, ताकि आपात स्थिति में दमकल के वाहन इमारत को चारों ओर से रेस्क्यू कर सकें। इतनी जगह यहां नहीं थी।
इसके अलावा आग बुझाने से संसाधन भी क्रियाशील नहीं मिले।
सीएफओ उमेश गौतम ने बताया कि होटल के अलावा रामसनेही हॉस्पिटल, देवा नर्सिंग होम, बुलेट चौराहे के सामने खुले मॉल, तेलियानी ब्लाक के सामने संचालित फतेहपुर मेडिकल सेंटर एंड आई हॉस्पिटल को मानक विहीन पाया। सभी को नोटिस जारी किया जाएगा। इसी तरह बिंदकी और खागा में भी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
दमकल विभाग के अनुसार बहुमंजिला इमारत, होटल, स्कूल-कॉलेज, सरकारी विभाग या फिर अस्पताल के लिए फा.र की एनओसी जरूरी है। करीब 500 वर्ग मीटर के होटल में दो मीटर चौड़ाई के दो जीने, छह मीटर चारों ओर खुला स्थान, सामने नौ मीटर का खुला एरिया, दो रास्ते आने-जाने के लिए होने चाहिए। 2004 से पहले के भवनों में संचालित प्रतिष्ठानों में छूट दी जाती है। बेसमेंट में कोई प्रतिष्ठान संचालित नहीं हो सकता है।
- 1000 वर्ग मीटर और 15 मीटर तक ऊंचाई में अग्निशमन यंत्र, हौजरील, मैन्युअल इलेक्ट्रिक फायर अलार्म सिस्टम, स्प्रिंकलर सिस्टम (बेसमेंट हो तो), दो टैंक क्षमता पांच-पांच हजार लीटर और 450 एलपीएम क्षमता के दो पंप होने चाहिए।
- इसी तरह दो मंजिल अस्पताल में वेटराइजर, ऑटोमेटिक स्प्रिंकलर सिस्टम, ऑटोमैटिक स्मॉग डिटेक्शन अलार्म, 75000 लीटर का अंडरग्राउंड टैंक, 10,000 लीटर का टेरिस टैंक और अग्निशमन यंत्र।
- 15 से 24 मीटर तक ऊंचाई वाले अस्पताल में अग्निशमन यंत्र, हौजरील, वेटराइजर, यार्ड हाईड्रेंट, ऑटोमेटिक स्प्रिंकलर सिस्टम, मैन्यूअल और ऑटोमेटिक स्मॉग डिटेक्शन अलार्म सिस्टम, 1.5 लाख लीटर क्षमता का अंडर ग्राउंड वाटर टैंक, 20 हजार लीटर क्षमता का टैरिस टैंक आदि होना चाहिए