Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A glimpse of the 'Ganga-Jamuni' culture was seen at the coronation.

Fatehpur News: राज्याभिषेक में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब की झलक

Fri, 06 Nov 2026 01:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 06 Nov 2026 01:28 AM IST
विज्ञापन
A glimpse of the 'Ganga-Jamuni' culture was seen at the coronation.
फोटो-33-फतेहपुर: शहर के पीरनपुर ​स्थित श्रीराम राज्या​भिषेक कार्यक्रम के दौरान राज्या​भिषेक करत
जयरामनगर। शहर के पीरनपुर चौराहे पर बुधवार रात श्रीराम राज्याभिषेक कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास से आयोजित हुआ। इसमें भगवान श्रीराम के वनवास से लौटने और उनके राज्याभिषेक का मंचन किया गया।
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चारण, भजन संध्या और भव्य सजावट के बीच श्रीराम का राजतिलक हुआ। कार्यक्रम में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी सहभागिता कर सामाजिक सौहार्द की मिसाल पेश की। वृंदावन से आए कलाकारों ने भजन संध्या प्रस्तुत की।
विज्ञापन

स्वामी विज्ञानानंद, शहरकाजी अब्दुल्लाह सईदुल इस्लाम और जैन गुरु कुलदीप जैन ने आशीर्वचन दिए। उन्होंने एकता, सेवा और समर्पण से आदर्श समाज निर्माण का संदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वामी विज्ञानानंद ने श्रीराम के आदर्श चरित को पुत्र, भाई, पति, मित्र और कुशल शासक के रूप में प्रेरणादायक बताया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष राजकुमार मौर्य और फरहत अली सिद्दीकी समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

फोटो-33-फतेहपुर: शहर के पीरनपुर स्थित श्रीराम राज्याभिषेक कार्यक्रम के दौरान राज्याभिषेक करत

फोटो-33-फतेहपुर: शहर के पीरनपुर स्थित श्रीराम राज्याभिषेक कार्यक्रम के दौरान राज्याभिषेक करत

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed