फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   jaam lagaane par teen dharm kaanton par laga jurmaana

जाम लगाने पर तीन धर्म कांटों पर लगा जुर्माना

Fri, 20 Nov 2020 12:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 20 Nov 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
jaam lagaane par teen dharm kaanton par laga jurmaana
बिंदकी(फतेहपुर)। जाम के कारणों को जानने निकलीं एसडीएम प्रियंका को गुरुवार को नवीन मंडी समिति के पास संचालित तीन धर्मकांटाओं के बाहर खड़े वाहन यातायात की रुकावट का कारण बने नजर आए। उन्होंने तीनों पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अलावा सड़क के किनारे डंप कर रखे गए 37 बोरी धान को जब्त कराया। पुलिस की मदद से वाहनों को मौके से हटवाया गया।
विज्ञापन

धान की तौल का सीजन होने की वजह से इस वक्त कुवंरपुर मार्ग पर जाम की समस्या आम हो चुकी है। इसी रोड पर नवीन मंडी समिति है। जहां से रोजाना बड़ी संख्या में धान की खेप गैर प्रांतों को भेजी जाती है। इसी रोड पर तीन डिग्री कालेज और कई वाणिज्य संस्थान होने की वजह से यातायात का भारी दबाव रहता है। जिसे मौजूदा समय आढ़ती और धर्मकांटा वाले और भी विकराल करने का काम करते चले आ रहे हैं।
विज्ञापन

अमर उजाला ने सात नवंबर के अंक में जाम की समस्या उजागर की थी। सच्चाई जनने गुरुवार ईओ निरुपमा प्रताप के साथ निकलीं एसडीएम प्रियंका को सड़क किनारे धान के ढेर मिले। उन्होंने तफ्तीश की तो आढ़ती किसी प्रकार का कागज नहीं दिखा पाए। जिस पर इस धान को सुपुर्दगी में ले लिया गया। इसमें 22 बोरी धान लायक सिंह व 15 बोरी राम खेलावन का रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम को कृष्णा, गणेेश व लक्ष्मी धर्मकांटा के बाहर बेतरतीब तरीके से वाहन दिखाई दिए। जिससे रह रहकर उस वक्त भी जाम लग रहा था। इस पर एसडीएम ने गणेश धर्मकांटा पर 20 हजार और कृष्ण व लक्ष्मी धर्मकांटा पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया।

वहीं, रोड के किनारे धान के ढेर लगाकर अतिक्रमण किए जाने पर दो दुकानदारों से उनका लाइसेंस मांगा गया। लाइसेंस न दिखा पाने के कारण दोनों दुकानदारों का लगभग 35 बोरी धान जप्त कर दुकानों को सील कर दिया गया। कार्रवाई के दौरान नगर पालिका ईओ प्रधान लिपिक मनोज शुक्ला, धर्मेंद्र यादव, आर आई रविंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed