{"_id":"614a31e18ebc3e3dce5695fd","slug":"jaam-fatehpur-news-fatehpur-news-knp6536194124","type":"story","status":"publish","title_hn":"खनिज वाहनों के लिए प्रशासन को नए रूट की तलाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खनिज वाहनों के लिए प्रशासन को नए रूट की तलाश
विज्ञापन
फतेहपुर। मानसून सत्र के समाप्त होने में चंद दिन बचे हैं। प्रशासन ने खनन चालू होने से पहले वाहनों के आवागमन की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त करने के लिए नए रूट की तलाश चालू की है।
दरअसल बांदा-रायबरेली हाईवे पर नउवाबाग से रोड निर्माणाधीन होने कारण बंद किया गया है। निर्माण पूरा होने के बाद ही मार्ग को खोला जाएगा। इस रोड को मानसून सत्र चालू होने पर बंद कर दिया गया था। प्रशासन ने विकल्प के तौर पर मुरादीपुर बिंदकी, जोनिहां से बांदा मार्ग चालू किया था। इन दिनों सिर्फ मौरंग डंप में वाहनों का संचालन हो रहा था। वाहनों की संख्या काफी कम रही है। मानसून सत्र खत्म होने की ओर है।
इससे बांदा-फतेहपुर में खनन तेजी से शुरू होगा। रोड पर वाहनों की संख्या कई गुना बढ़ जाएगी। इससे आवागमन में समस्याएं होंगी। सड़क हादसे बढ़ने की आशंका है। यह मार्ग कई कस्बों से होकर गुजरता है। डीएम अपूर्वा दुबे ने मामले में नए रूट की तलाश के लिए एडीएम, एसडीएम, एआरटीओ, यातायात, पुलिस और पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों से संयुक्त रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
टीम ने मंगलवार को बहुआ चौराहा से ललौली, बहुआ से तिंदवारी, बहुआ से गाजीपुर, बहुआ से शाह, जोनिहां- सहेली मार्ग, बहुआ से बिंदकी-मुरादीपुर रूट का जायजा लिया, लेकिन कोई नया विकल्प रोड के तौर पर सामने नहीं आ सका। टीम ने संयुक्त रिपोर्ट डीएम को सौंपी है। एसडीएम प्रमोद झा ने बताया नए रूट पर विचार किया जा रहा है। नया रूट तय होने के बाद जानकारी दी जाएगी।