{"_id":"5e0ceaea8ebc3e879d41fbf6","slug":"ither-fatehpur-news-knp5357462179","type":"story","status":"publish","title_hn":"घाटमपुर से हत्या में फरार बांदा का शातिर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घाटमपुर से हत्या में फरार बांदा का शातिर गिरफ्तार
विज्ञापन
असोथर (फतेहपुर)। हत्या, ट्रक चालकों से लूट, चोरी के मामलों में वांछित बांदा के दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से एक-एक तमंचा बरामद हुआ है। पुलिस ने पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया। दोनों मौरंग खदान में आने-जाने वाले ट्रक चालकों से लूटपाट की फिराक में खड़े थे। 2017 में हत्या के एक मामले में कानपुर पुलिस को भी इनकी तलाश है।
असोथर थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के पास पुलिस को गैर जनपदीय बदमाशों के मौजूद होने की खबर मिली। एसओ हेमराज सरोज ने बताया कि उपनिरीक्षक प्रवीण कुमार दुबे, सिपाही दिनेश सिंह चंदेल, राजेंद्र सरोज की टीम ने श्रीनाथ के अमरूद के बाग के पास आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों की तलाशी ली गई। उनके पास से एक-एक
तमंचा बरामद हुआ। बाइक के कागजात भी नहीं दिखा सके। आरोपियों की पहचान अजयपाल प्रजापति पुत्र प्रभुदयाल प्रजापति (निवासी भगवती नगर थाना तिंदवारी बांदा) और रामभवन विश्वकर्मा पुत्र स्वर्गीय रामआसरे विश्वकर्मा (निवासी सिकंदरपुरवा तेरही थाना तिंदवारी बांदा) के रूप में हुई है। आरोपी अजयपाल पर तिंदवारी थाने
विज्ञापन
में मादक पदार्थ, गुंडा एक्ट, तमंचा, चोरी के मामले दर्ज हैं। आरोपी अजय पाल की तलाश दो साल से कानपुर के घाटमपुर कोतवाली पुलिस को थी। यह भी पता चला कि औंग थाने से एक युवक को अजय पाल और उसके साथी 2017 में बहाने से लिवा ले गए थे। उसके बाद हत्या कर घाटमपुर में फेंक दिया था। घाटमपुर पुलिस आरोपी के
घर की कुर्की कार्रवाई कर चुकी है। दूसरे रामभवन का आपराधिक इतिहास नहीं मिला है। यह लोग ट्रक चालकों से लूटपाट की फिराक में थे। आरोपी अजय पाल हत्याकांड में फरार होने के बाद इधर-उधर परिचित के लोगों के पास घूमता रहता था। आरोपी कुछ दिनों से हुसैनगंज थाने के भिटौरा गांव में एक करीबी के पास अड्डा बनाए था। दोनों को तमंचा बरामदगी के आरोप में जेल भेजा गया है।