{"_id":"6ad91251f872e748ae0b947a","slug":"issues-regarding-waterlogging-and-damaged-roads-were-raised-during-farmers-day-fatehpur-news-c-217-1-srv1001-164920-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: किसान दिवस में जलभराव और टूटी सड़क के मुद्दे उठे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: किसान दिवस में जलभराव और टूटी सड़क के मुद्दे उठे
विज्ञापन
फतेहपुर। विकास भवन सभागार में बुधवार को सीडीओ पवन कुमार मीना की अध्यक्षता में किसान दिवस आयोजित हुआ। उन्होंने अधिकारियों को किसानों की शिकायतें मौके पर निस्तारित करने के निर्देश दिए।
उप कृषि निदेशक राम जतन मिश्र ने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री कराने और पराली न जलाने की अपील की। जिला कृषि अधिकारी नरोत्तम कुमार ने जिले में पर्याप्त उर्वरक की उपलब्धता बताई। उन्होंने किसानों को राजकीय बीज भंडारों से अनुदान पर रबी फसलों के बीज लेने की सलाह दी।
किसान शिवधेश मौर्य ने कुतुवापुर के पास मुसईपुर रोड पर नए तालाब के निकासी मार्ग में पाइप की अधिक ऊंचाई से जलभराव की आशंका जताई। वहीं, किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष वृषभान सिंह ने कोंडार में जल जीवन मिशन से क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत की मांग की। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।