फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Investigation turns towards Aashnai in the attempt to murder a woman

Fatehpur News: महिला की हत्या के प्रयास में आशनाई की ओर घूमी जांच

Tue, 12 Dec 2023 11:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 12 Dec 2023 11:10 AM IST
विज्ञापन
Investigation turns towards Aashnai in the attempt to murder a woman
फतेहपुर। पांच दिन बाद मरणासन्न हालत में मिली महिला के मामले में पुलिस आशनाई के बिंदु पर जांच शुरू की है। पुलिस मान रही है कि महिला को पुत्री समेत झांसा देकर उसका परिचित का ले गया था। किसी बात पर महिला की हत्या का प्रयास किया है।
विज्ञापन


मलवां थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली 26 वर्षीय महिला छह साल की पुत्री संग पांच दिसंबर को लापता हो गई थी। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के कोरसम नहर पुल के पास रविवार को महिला मरणासन्न हालत में मिली थी। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था। हालत देखकर पुलिस ने अंदाजा लगाया कि महिला को जान से मारने की कोशिश की गई है। महिल बेहोशी की हालत में जिला अस्पताल में भर्ती है।
विज्ञापन


पुलिस ने ससुराल पक्ष की एक महिला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। पुलिस का मानना है कि महिला पांच दिन तक किसी व्यक्ति के साथ रही है। वह महिला का आशिक हो सकता है। किसी बात पर विवाद के बाद आशिक ने महिला को रास्ते से हटाने की नीयत से जानलेवा हमला कर नहर किनारे छोड़ा है। आरोपी कल्यानपुर, मलवां, बकेवर, बिंदकी और औंग थाना क्षेत्र के आसपास का हो सकता है। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि महिला अभी कोई बयान नहीं दे सकी है। मोबाइल सीडीआर के आधार पर संदिग्ध युवक के नंबर की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed