{"_id":"648615f491f6d903e3013424","slug":"investigation-of-fake-irrigation-not-started-fatehpur-news-c-12-1-281870-2023-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: फर्जी सिंचाई की नहीं शुरू हुई जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: फर्जी सिंचाई की नहीं शुरू हुई जांच
विज्ञापन
औंग। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी सेक्शन मलवां के तहत बहुचर्चित फर्जी सिंचाई के मामले की अभी तक जांच शुरू नहीं हुई। आरोपित सींच पर्यवेक्षक अभी तक अपने नियुक्ति क्षेत्र में जमा है।
नलकूप के एक सेवानिवृत कर्मचारी ने बताया है कि उपरोक्त मुद्दा गत रविवार को प्रदेश सरकार के जनपद फतेहपुर के प्रभारी मंत्री के जनता दरबार में उठा था। जिस पर नलकूप खंड के एक्सईएन को दूरभाष के माध्यम से आरोपित सींच पर्यवेक्षक लक्ष्मी शंकर यादव को हटाकर फर्जी सिंचाई प्रकरण की जांच करने के आदेश दिए गए हैं, लेकिन जांच अभी तक शुरू नहीं हुई। (संवाद)
......................