फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Investigation launched against suspended inspector for sending minor to jail as adult

Fatehpur News: नाबालिग को बालिग बताकर जेल भेजने में निलंबित दरोगा पर जांच शुरू

Sat, 16 May 2026 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Investigation launched against suspended inspector for sending minor to jail as adult
फतेहपुर। होमगार्ड के नाबालिग बेटे को बालिग बताकर जेल भेजने के मामले में निलंबित दरोगा के खिलाफ जांच शुरू हो गई है। खागा के सामूहिक दुष्कर्म प्रकरण में एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने 15 दिन पहले दरोगा को निलंबित किया था। अब शिकायत मिलने पर उनके खिलाफ एक और जांच बैठाई गई है।
विज्ञापन

खागा कोतवाली पुलिस ने फरवरी में चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें एक आरोपी महिला होमगार्ड का पुत्र है। महिला होमगार्ड का आरोप है कि पुलिस ने उसके नाबालिग बेटे को बालिग दर्शाकर जेल भेज दिया जबकि उसे बाल सुधार गृह भेजा जाना चाहिए था। उसने बताया कि उसका बेटा कक्षा 10 का छात्र है और शैक्षणिक अभिलेखों के अनुसार उसकी उम्र 14 से 15 वर्ष है।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस ने दस्तावेजों की अनदेखी करते हुए उसे 18 वर्ष का दर्शाकर जेल भेज दिया। मामले में कार्रवाई तत्कालीन खागा कस्बा प्रभारी उपनिरीक्षक अनीश सिंह ने की थी जो निलंबित चल रहे हैं। बेटे को जेल भेजे जाने को लेकर उसकी मां ने एसपी से शिकायत की थी। एसपी के निर्देश पर मामले की जांच सीओ सिटी को सौंपी गई है। सीओ सिटी प्रमोद शुक्ला ने बताया कि दरोगा के खिलाफ जांच के आदेश मिले हैं। बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed